Posts

Showing posts from November, 2021

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन।5 बिंदुओं पर राज्य शासन को ध्यानाकर्षण हेतु निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया |

Image
सूरजपुर- 23/11/2021,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन में राज्य सरकार के किसानों के प्रति निरंकुशता को देखते हुए 5 बिंदुओं पर राज्य शासन को ध्यानाकर्षण हेतु निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है | प्रदेश में असमय हुई बारिश से बर्बाद हुए फसलों का आंकलन कर किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान करें ,राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को बकाया 2 साल का बोनस का भुगतान करे|राज्य सरकार के द्वारा 1 दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ की जा रही है किंतु बीते 3 वर्षों में एमएसपी दर ने करीब रुपए 300 की वृद्धि हुई है।  अतः राज्य सरकार किसानों को इस वर्ष से 2500 रुपए में 300 रुपये जोड़कर 2800  की दर से भुगतान करें। राज्य सरकार अपने धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बारदाने की  आपूर्ति सुनिश्चित करें।  बीते वर्ष किसानों से बारदाना लिया गया था जिसका भुगतान अभी भी शेष है अतः किसानों को तत्काल भुगतान किया जावे प्रदेशभर में 2058 साख समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं इनके मांगों पर सरकार...

जन -जागरण अभियान पदयात्रा...ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलका के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के विरुद्ध बढ़ती महंगाई को लेकर जन जन जागरण अभियान चलाया

Image
सूरजपुर - 21/11/2021,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी सलका के तत्वधान में केंद्र सरकार के विरुद्ध,बढ़ते महंगाई को लेकर नगर पंचायत भटगांव में जन जागरण अभियान पदयात्रा मिशन चौक से सप्ताहिक बाजार में समापन किया गया। इस दौरान भटगांव विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री पारसनाथ राजवाड़े जी, मंहगाई को लेकर प्रेस वार्ता प्रभारी श्री उत्तम वासुदेव जी,जनजागरण यात्रा प्रभारी श्रीमती आरती सिंह जी,जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर अध्यक्ष श्रीमती भगवती राजवाड़े जी,जनपद पंचायत अध्यक्ष ओड़गीश्री मनिहारिलाल पैकरा जी,जिला महामंत्री श्री प्रदीप राजवाड़े जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलका श्री मुकेश अग्रवाल जी,जिला सचिव श्री संजय सिंह,श्री राजेन्द्र सिंह एल्डरमैन नगर पंचायत भटगांव  अफरोज खान जी,श्री शंकर सिंह श्री हनी सिंह ,श्री गणेश राजवाड़े , श्री राघव राजवाड़े ,मो.एकलाक खान ,श्री जे.पी.पटेल ,श्री पांडा यादव ,मो.रियाज खान ,श्री रामपाल तिवारी जी,श्री हुलास राजवाड़े ,समेलाल पैकरा ,शिवशरण राजवाड़े ,चंद्रप्रकाश गुर्जर , विनोद गुप्ता अंजना सिंह जी चंदा ...

सूरजपुर को स्वच्छता में मिला 12 बॉ रैंक, गार्बेज फ्री शहर में 3 स्टार रैंकिंगदिल्ली के बाद 23 को रायपुर में सीएम करेंगे सम्मानित....

Image
सूरजपुर / नईदिल्ली स्थित विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 20 नवंबर को आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव 2021 कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री दुर्गा शंकर मिश्रा एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया ने सूरजपुर नगर पालिका परिषद को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में 12 वा रैंक हासिल होने पर तात्कालिक प्रभारी सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह को सम्मानित किया। जिससे नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता में सूरजपुर नगर पालिका ने विगत तीन वर्षों से हिस्सा लेना शुरू किया और वर्ष 2019 में 109 वा रैंक, वर्ष 2020 में 14 वा रैंक और इस वर्ष देश भर में 12 वा रैंक हासिल किया है। जो सभी शहर वासियों के लिए गौरव का विषय है। कचड़ा निपटान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन..... सीमित संसाधनों के मध्य कचड़ा मुक्त शहर बनाने की दिशा में सूरजपुर नगर पालिका ने बेहतर कार्य किए हैं, स्वच्छता टीम की ...

थाना-चौकी में आयोजित हुआ जनदर्शन, आमजनता के शिकायतों का हुआ निराकरण।परिवार परामर्श केन्द्र की सुनवाई से 4 जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने हुए राजी।

Image
सूरजपुर - 21/11/2021,छत्तीसगढ़ शासन व पुलिस महानिदेशक द्वारा आमजनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण के लिए पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है जिसके परिपेक्ष्य जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी व समस्त थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा पुलिस जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।  पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में शनिवार, 20 नवम्बर को जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों ने जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की कई शिकायतों-समस्याओं को गहनता से सुना और निराकरण किया। जिनमें पैतृक जमीन के बटवारे, बच्चों के बीच खेलकूद की बात को लेकर विवाद की भी शिकायते प्राप्त हुई जो पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में काउन्सलिंग करते हुए अपने-अपने हक की भूमि को नापी कराकर काबिज होने एवं बच्चों के खेलकूद की शिकायत पर दोनों पक्षों के आपसी भाईचारे के साथ रहने, विवाद नहीं करने की समझाईश देने पर वे राजी हुए।  शनिवार को ही परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी से संबंधित 4 पारिवारिक मामलों की बेहतर एवं स्वच्छ वा...

21 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा,मोर मितान मोर संगवारी के माध्यम से दूर की जाएँगी शंकाएं,पहले चरण में चलेगा दंपती संपर्क सप्ताह,

Image
सूरजपुर - 21 नवंबर 2021,प्रदेश में पुरुष नसबंदी  को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  21 नवंबर से 4 दिसंबर  तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा| यह पखवाड़ा  दो चरणों  में आयोजित किया जाएगा।   इस बार पुरुष नसबंदी पखवाड़े को “पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार का आधार बनाया’’ की थीम पर मनाया जाएगा । पखवाड़े के पहले चरण में  लाभार्थियों को पुरुष नसबंदी की जानकारी दी जाएगी और उन्हे इसे अपनाने के लिए तैयार किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में सेवाएँ उपलब्ध कराई जायेगें।  संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  द्वारा पत्र जारी किया है जिसमें  पुरुष नसबंदी पखवाड़े के सफल संचालन के लिए दिशानिर्देशों के साथ  भारत सरकार के कोविड-19 के नवीनतम दिशा निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रेषित पत्र में समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आईईसी वितरण और गतिविधियों के साथ रिपोर्टिंग प्रारूप में ही रिपोर्टिंग करने के निर्देश भी दिये है। डॉ.आर एस सत्यार्थी, उप संचालक, परिवार कल्य...

बाल सुरक्षा सप्ताह का समापन।सूरजपुर पुलिस ने पूरे सप्ताह बच्चों को दी बाल सुरक्षा से जुड़े कई जानकारियां।हिम्मत कार्यक्रम से जुड़े बालिकाओं ने किया शानदार रोप मलखम का प्रदर्शन।स्कूली बच्चों के उत्कृष्ट रंगोली बना सभी का ध्यान किया आकर्षित।

Image
सूरजपुर - 21/11/2021, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवहार लाल नेहरू जी के जयंती को बाल दिवस के रूप मे पूरे देश मे मनाया जाता है, इसी परिपेक्ष्य में पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 14 नवम्बर से 20 नवम्बर 2021 तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरे जिले में बाल सुरक्षा सप्ताह मनाया गया जिसका शुभारंभ कार्यक्रम 14 नवम्बर को जिला मुख्यालय में किया गया था जिसका समापन शनिवार को थाना रामानुजनगर में किया गया।  बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना-चौकी प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में स्थित स्कूलों में जाकर गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, स्वच्छता, नशा के दुष्प्रभाव, पीडित क्षतिपूर्ति की जानकारी देते हुए स्कूली बच्चों को थाना का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया। शनिवार को थाना रामानुजनगर में आयोजित समापन कार्यक्रम में हिम्मत कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रहे बालिकाएं, स्कूली बच्चे...

कृषि कानून वापस लेने के बाद किसानों की शहादत को मिले न्याय,600 किसानों की शहादत का जिम्मेदार है केन्द्र सरकार-जफर हैदर

Image
सूरजपुर - 20/11/2021 ,केन्द्र सरकार द्वारा कृषि बिल के तीन काले कानूनों को वापस लेने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जफर हैदर ने केन्द्र सरकार के इस कार्य को ढोंग बताते हुए कहा है कि जब देश में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि बिल के तीन काले कानून को लागू किया गया था यह बिल किसानों के अहित में था जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा था कृषि बिल को वापस लेने के लिए किसानों ने काफी आंदोलन किए जिस बीच कई किसान शहीद भी हो गए आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि बिल को वापस लिया गया है जफर हैदर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 600 से अधिक किसानों की शहादत हो गई थी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह काला कानून मजबूरन वापस लेना पड़ा आज देश के प्रधानमंत्री ने काले कृषि कानून पर अपने घुटने टेक दिए इस पूंजीपतियों की सरकार ने ये फैसला 600 से अधिक किसानों कि शहादत के बाद लिया ये दुःख का विषय है शहीद हुए किसानों  के बारे में ये हत्यारी सरकार कब सोचेगी कब उनको कब न्याय मिलेगा लेकिन जैसे हर वर्ग के साथ कांग्रेस पार्टी खड़...

निरीक्षक सुनीता मिंज रेलवे सुरक्षा बल मनेन्द्रगढ़,को बेस्ट पोस्ट का अवार्ड मिला।

Image
मनेंद्रगढ़ -15/11,2021,दिनांक 13/11/21 को बिलासपुर मे आयोजित 66 वॉ रेल सप्ताह 2020-2021 का बेस्ट पोस्ट का अवार्ड रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मनेन्द्रगढ़ को दिया गया उक्त अवार्ड श्री आलोक कुमार सहाय मण्डल रेल प्रबंधक बिलासपुर के द्वारा श्री ऋषि कुमार शुक्ला वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर की उपस्थिति मे निरीक्षक सुनीता मिंज रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अवार्ड मनेन्द्रगढ़ को दिया गया।

अवैध धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन शख्त,ओड़गी में 4 पिकअप अवैध धान किया गया जब्त...

Image
सूरजपुर - 14 नवम्बर 2021,कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा बिना मंडी लाइसेंस के धान की अवैध ख़रीदी पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में जिला खाद्य अधिकारी विजय किरण ,उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं गौरीशंकर शर्मा,मंडी सचिव आर डी भगत,मंडी स्टाफ श्री सिन्हा , खाद्य निरीक्षक नीतीश कुमार की टीम द्वारा औचक निरीक्षण में ब्लॉक ओड़गी के ग्राम बेदमी में अनीश जायसवाल, ग्राम लांजीत,रवि गुर्जर,ग्राम बेदमी, पिंटू गुर्जर ग्राम लांजीत,संदीप यादव ग्राम भँवरखोह द्वारा बिना मंडी लाइसेंस के नियम विरुद्ध तरीके से ग्रामीणों से धान की ख़रीदी कर चार पिकअप वाहन द्वारा परिवहन करना पाया गया। जिसमे मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जाकर धान के परिवहन में संलग्न वाहनों को जब्तशुदा माल के साथ पुलिस थाना ओड़गी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

पैन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के समापन दिवस व बाल दिवस पर जिला न्यायालय सूरजपुर में प्रभात फेरी का हुआ आयोजन।

Image
सूरजपुर -14 नवंबर 2021,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इण्डिया अवयरनेस एवं आउटरीच अभियान के समापन दिवस एवं बाल दिवस पर जिला न्यायालय सूरजपुर में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। माननीय श्री हेमन्त सराफ जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात रैली को रवाना किया गया।  प्रभात फेरी जिला न्यायालय परिसर से शुरू होकर अग्रसेन चौक होते हुए केतका रोड नेहरू पार्क तक जाकर वापस न्यायालय सूरजपुर तक किया गया।   उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त पैन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के अंतर्गत 12 नवंबर 2021 को जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले के विभिन्न स्कूलों में संपन्न कराया गया था। प्रतियोगिता में निबंध, चित्रांकन, स्लोगन एवं शार्ट फिल्म निर्माण प्रतियोतिगा शामिल रही। पैन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के समापन दिवस 14 नवंबर एवं बाल दिवस के अवसर पर, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वि...

कलेक्टर के निर्देश पर हुआ पर्री ग्राम के अधूरे पड़े आंगनबाड़ियों का जीर्णाेद्धार,निरीक्षण में कलेक्टर ने मरम्मत, बाउंड्रीवाल एवं अन्य निर्माण कार्याे के दिये थे निर्देश,

Image
सूरजपुर -14 नवम्बर 2021,    कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन व जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जिले के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल सहित समस्त क्षेत्रो में उत्तरोत्तर प्रगति देखी जा रही है। जिले में महज कुछ समय मे ही मॉडल आंगनबाड़ियों का विकास हुआ है इसके साथ ही कलेक्टर स्वयं आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में सूरजपुर के ग्राम पंचायत पर्री के आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आवश्यक मरम्मत कार्य सहित बाउंड्रीवाल निर्माण एवं अन्य कार्य कराने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया था।  डीपीओ श्री सिसोदिया के निगरानी में ग्राम पंचायत के द्वारा पर्री ग्राम के आंगनबाड़ी बड़कापारा, माझापारा, सड़कपारा एवं सरनापारा में आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।गौरतलब है की पर्री ग्राम में बने इन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण सन 2016 में हुआ था तब से ही यह आंगनबाड़ी भवन अधूरे पड़े ह...

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।

Image
सूरजपुर -14/11/2021,भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा सूरजपुर जिले के सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी किया गया है साथ ही साथ सभी मोर्चों के प्रभारी और सह प्रभारी की सूची जारी की गई है नवीन संशोधित सूची के अनुसार मंडल प्रेम नगर भूलन सिंह ,रामकरण साहू रामानुजनगर थलेश्वर साहू ,  संदीप अग्रवाल देवनगर शशि नाथ तिवारी , अजय  श्याम सूरजपुर ग्रामीण राजेश महलवाला, सत्यनारायण जायसवाल सूरजपुर नगर मुरली मनोहर सोनी , श्रीमती श्यामा पांडे विश्रामपुर श्रीमती पुष्पा सिंह, दुर्गा शंकर जायसवाल बिहार पुर शिव प्रसाद सिंह , प्रदीप द्विवेदी ओड़गी रामू गोस्वामी , राजीव सिंह भैयाथान बलराम सोनी , दीपक गुप्ता भटगांव अमलेश सिंह , अशोक अग्रवाल लटोरी अनुप सिन्हा ,सुनील गुप्ता शिवनंदन पुर शशिकांत गर्ग , दीपेंद्र चौहान जरही अशोक सिंह ,श्रीमती गीता गुप्ता प्रतापपुर श्रीमती शशि सिंह , रामधन राजवाड़े l  इसी प्रकार मोर्चों में प्रभारी एवं सह प्रभारी की सूची जारी की गई है जिसमें युवा मोर्चा लवकेश पैकरा , मुकेश साक...

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में चलाया जन-जागरण अभियान।

Image
सूरजपुर -14/11/2021 (रविवार) देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 15 दिवसीय जन जागरण अभियान के माध्यम से पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सुरजपुर जिले में पहले दिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में उचड़ीह ग्राम होते हुए बसदेई तक पदयात्रा किया गया पदयात्रा के बाद साप्ताहिक बाजार बसदेई में जनसभा का आयोजन कर लोगो को सम्बोधित किया गया कांग्रेस द्वारा 15 दिवसीय जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जनता के हित में किए जाने वाले कार्यों को व केन्द्र की मोदी सरकार की असफलताओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेसजनो ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है जिसका असर जनता पर बहुत ही व्यापक रूप से पड़ रहा है बढ़ती महंगाई के कारण जनता में बहुत ही आक्रोश है इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के साथ जन जागरण अभियान में सुरजपुर ब्लाक की प्रभारी अंकिता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड...

पुलिस अधीक्षक ने रामानुजनगर थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए।पुलिस जनदर्शन प्रत्येक शनिवार को आयोजित कर आमजनता के समस्याओं का करें निराकरण।खामियों को दुरुस्त करने एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने दिए निर्देश।

Image
सूरजपुर - 14/11/2021,पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने शुक्रवार को रामानुजनगर थाने में औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के थाने में पदस्थ अधिकारी-जवानों के वेशभूषा का भी निरीक्षण करते हुए कई जवानों को पुरस्कृत किया। सीसीटीएनएस डाटा एन्ट्री का रिकार्ड शत-प्रतिशत अपलोड करने पर सीसीटीएनएस आपरेटर आरक्षकों को भी पुरस्कृत किया। थाना प्रभारी से क्राइम डायरी मंगाकर बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने 3 माह से अधिक समय से लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने, गुम इंसान के मामलों को सुलझाने के लिए टीम बनाकर संभावित स्थानों पर दबिश देने के निर्देश दिए। क्षेत्र के अपराध के बारे में फीडबैक लेकर थाना प्रभारी को रात्रि गश्त प्रभावी ढंग से कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर पुलिस के मौजूदगी बढ़ाई जाए, जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाए, हिम्मत, अग्रसर व समर्पण कार्यक्रम से अधिक से अधिक बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ा जाए, प्रत्येक शनिवार को थाना में पुलिस जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता से प्राप्त शिक...

15 वां वित्त योनजांतर्गत ऑनलाईन प्रणाली के माध्यम से भुगतान के संबंध में मेकर-चेकर का जिला स्तरीय प्रशिक्षण,14 वां वित्त एवं मूलभूत के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं...

Image
सूरजपुर - 12 नवम्बर 2021, कलेक्टर  डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र सूरजपुर में विकासखण्ड भैयाथान, ओड़गी के सरपंच एवं सचिवों का आज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 15 वां वित्त की जानकारी देते हुए जिला सीईओ ने कहा कि पंचायत में भुगतान के लिए सभी सचिव मेकर है वहीं सभी सरपंच उसके चेकर है। सरकारी पैसे का दुरूपयोग न हो इसके लिए सरपंच व सचिव को समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायतों में किसी प्रकार की गतिविधियाँ होती है। तो उसकी जानकारी सरपंच सचिव को अवश्य होनी चाहिए। सभी अपने कर्तव्यों एवं दायित्यों प्रति सजग होकर कार्य करें। सरपंच सचिव अपना डीजिटल हस्ताक्षर अपने पास रखें। सभी पंचायतों में पंचायत अधिकार पुस्तिका दिया गया है उसका आपको अध्ययन कर जानकारी प्राप्त करना है। मनरेगा से मजदूरी कार्य के लिए जितना हो सके अधिक से अधिक मजदूर निकाले। उन्होंने कहा कि 14 वित्त एवं मूलभूत के कार्यांे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिला पंचायत सीईओं ने सरपं...

सफाई मित्र चैलेंज अवार्ड के लिए बैकुंठपुर कोरिया से भी सूरजपुर सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो का चयन.... सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो को विज्ञान भवन में राष्ट्रपति करेंगें सम्मानित..

Image
सूरजपुर -12/11/2021, आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका सूरजपुर से पहले पदस्थ कोरिया जिले से भी नाम का चयन हुआ है। जो बहुत ही हर्ष की बात है। नामांकित निकायों को आगामी 20 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों विज्ञान भवन नई दिल्ली में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

सहयोग के बढ़ते हाथ के साथ कुपोषित बच्चों के लिए चिरंजीवी बना नया उजियारा...तेजपुर निवासी मीना के पुत्र के वजन में हुई वृद्धि, मुख्यमंत्री और प्रशासन को दिया धन्यवाद...

Image
सूरजपुर -12 नवम्बर 2021,  मुख्यालय स्थित मंगल भवन में चलाए जा रहे चिरंजीवी सूरजपुर अभियान को निरंतर लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर के द्वारा मुख्यमंत्री लक्ष्य सुपोषण अभियान अंतर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के उद्देश्य से चिरंजीवी सूरजपुर अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमे 100 से अधिक कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उन्हें पोषण आहार के साथ ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध की जा रही है। चिरंजीवी अभियान न केवल बच्चों अपितु महिलाओ के स्वास्थ्य लाभ का सीधा माध्यम बना है। जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल की जिले के लोग काफी सराहना कर रहे हैं इसके साथ ही इस अभियान में सहभागी बनकर पोषण आहार के वितरण हेतु सहयोग प्रदान कर रहे हैं।    सहयोग के इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने पुरे दिन के भोजन व्यवस्था हेतु, श्री गजेंद्र दुबे रामानुजनगर ने नाश्ता हेतु, श्रीमती किरण सिंह बघेल ने नाश्ता हेतु, श्री राजीव गुप्ता ने खाना वितरण हेतु, सुश्री रश्मि कुजूर ने नाश्ता हेतु, श्री विजय कुमार सिन्हा ने नाश्ता हेतु, श्री र...

जिला प्रशासन की एक अभिनव पहल की नई शुरुआत,जिले में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की लिए सहयोगी हेल्प डेक्स नंबर जारी।

Image
सूरजपुर -12 नवम्बर 2021,  जिला प्रशासन की एक नई अभिनव पहल कि आज शुरुआत की गई है। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में जन संवाद कक्ष में शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए सहयोगी जनसंवाद खोला है जिसमें जिले में पदस्थ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपनी समस्याओं को सीधे व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से अवगत करा सकते हैं जिला प्रशासन के द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर  6261089873  एवं ईमेल  sahyogijansawad2021@gmail.com    के माध्यम से लिया जाएगा सहयोगी हेल्पडेस्क में नियम भी बनाए गए हैं जो जिले में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी हैं स्वयं उपस्थिति होते हैं तो उक्ति व संस्था में अनुपस्थिति माना जाएगा साथ ही जो आवेदन न्यायालय के विचाराधीन हैं सहयोगी जनसंवाद में ग्राहय नहीं होंगे। कलेक्टर के निर्देश पर हेल्प डेस्क प्रभारी प्रतिभा मारकंडे को बनाया गया है।

सफाई मित्र चैलेंज अवार्ड के लिए सूरजपुर का चयन.... नपाध्यक्ष व सीएमओ को विज्ञान भवन में राष्ट्रपति करेंगें सम्मानित.......

Image
सूरजपुर -12/11/2021, आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका सूरजपुर समेत जिले के प्रेमनगर व भटगांव नगर पंचायत को स्टार रैटिंग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। नामांकित निकायों को आगामी 20 नवम्बर को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों विज्ञान भवन नई दिल्ली में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।  इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल एवं सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो ने बताया कि केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिषन के तहत इस वर्ष स्वच्छ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, और सभी निकायों में संचालित स्वच्छता कार्यक्रमों का केन्द्रीय टीम द्वारा समय-समय पर निर्धारित मापदण्डों के आधार पर सर्वेक्षण किया जाता है और स्टार रैटिंग प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में भाग लेने के लिए सूरजपुर नगरपालिका ने भी स्वयं को प्रतिस्पर्धा में नामांकित किया था जिसमें स्टार रैटिंग प्राप्त होने पर सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड के लिए चयन...

सूरजपुर पुलिस का जनदर्शन हुआ प्रारंभ, पुलिस अधिकारी जनदर्शन में आमजनता की समस्याओं का करेंगे निराकरण।

Image
सूरजपुर - 12/11/2021,राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सूरजपुर पुलिस का जनदर्शन प्रारंभ हो गया है। पुलिस अधीक्षक से लेकर एएसपी, सीएसपी और एसडीओपी अपने कार्यालय व थाना-चौकी प्रभारी अपने थाना-चौकी में जनता की समस्याएं सुनकर उसका निराकरण करेंगे।  पुलिस सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए जिला स्तर पर स्वयं जिला पुलिस कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को बैठेंगे, इसके अलावा जिला पुलिस कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर प्रत्येक बुधवार, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने प्रत्येक गुरूवार को, सीएसपी/एसडीओपी प्रत्येक शुक्रवार एवं सभी थाना-चौकी प्रभारी प्रत्येक शनिवार को अपने-अपने अनुभाग मुख्यालय व थाना-चौकी में 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे और जनदर्शन का आयोजन कर आमजनता की समस्या का यथासंभव तत्काल निराकरण करेंगे।  पुलिस अधीक्षक ने जनदर्शन कार्यक्रम के साथ-साथ थाना-चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से चलित थाना लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के निर्देश जारी किए है इस ...

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने रामनगर में आदिवासियों की समस्या सुनी।जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिये।

Image
सूरजपुर - 08/11/2021, ग्राम पंचायत रामनगर जिला सूरजपुर में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह जी का आदिवासियों की जनसभा को संबोधित किए, और आदिवासियों के समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिये। आयोग के अध्यक्ष का स्वागत के लिए ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष ग्रामीण के सभी पदाधिकारियों के द्वारा भी स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनपद अध्यक्ष सूरजपुर जगलाल सिंह देहाती पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह नारायण आदिवासी कांग्रेश प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष पावले आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष देव सैनिटी सुरजन सिंह आदिवासी प्रकोष्ठ के महामंत्री पीटर तिर्की समीर सिंह रोशन का आदिवासी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष भैयाथान नरेश पैकरा गोंड महासभा के जिला अध्यक्ष विजय मरपच्ची सरपंच रामनगर धर्मेंद्र सिंह सरपंच खरसुरा मनबोध पैकरा सरपंच लाची किशुन सिंह श्री जितेन सिंह श्री शुक्ला सिंह पावले श्री रीजन सिंह श्री करमचंद सिंह श्री रामधन मरकाम राम भरत सिंह उदय सिंह दुर्गा टेकाम रोहित मरावी...

साप्ताहिक अवकाश के दिन खुले दुकानों पर गुमास्ता एक्ट के तहत 11 संस्थानों पर कार्यवाहीश्रम विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मारी छापा।

Image
सूरजपुर -06 नवम्बर 2021,  श्रम विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत संस्थानों, दुकानों आदि में गुमास्ता एक्ट के तहत जिले में निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के दिन खुले हुए दुकानों पर कार्यवाही करते हुए 11 संस्थानों, दुकानों से 6700 रुपये की राशि वसूल की गई है।  साथ ही उन संस्थानों को निर्देशित भी किया गया कि भविष्य में जिले में निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के दिन दुकान खुले पाये जाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जायेगी। संयुक्त टीम के माध्यम से सभी संस्थानों, दुकानों को निर्देशित कि गया कि गुमास्ता एक्ट के तहत जिले में निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के दिन अपने दुकान, संस्थान बंद रखें तथा श्रमिकों को एक दिवस की साप्ताहिक अवकाश का लाभ लेने दे।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम का औचक निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

Image
सूरजपुर -06 नवम्बर 2021,कलेक्टर  डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने आज लाईब्रेरी एवं ऑडिटोरियम निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने निर्माण कार्य चल कार्यों का भ्रमण कर अवलोकन किया तथा कार्य पूर्ण होने की जानकारी ली। उन्होंने लाइब्रेरी को सर्व सुविधायुक्त बनाने, फॉल सिलिंग, एसी, बैठक व्यवस्था, लाईट व्यवस्था, किताब रखने के लिए अलमारी आदि के संबंध में अवगत हुए एवं सभी कार्य में प्रगति लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर लाइब्रेरी के बाहर पार्किंग व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, गार्डन के लिए व्यवस्था उचित व्यवस्था करने निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण को भी हटाने एवं सुरक्षात्मक मजबूत गेट लगाने निर्देशित किये व कार्य में प्रगति लाते हुए समय में पूर्ण करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के चल रहे कार्यों का जायजा लिया तथा गुणवत्ता युक्त कार्य करते हुए अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, लोक निर्माण विभाग, उप अभियंता के.एस. पोर्ते, सम्बंधित ठेकेदार ...

सूरजपुर पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही।

Image
सूरजपुर - 06/11/2021,पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ अभियान कार्यवाही, 1 नवंबर से 5 नवंबर 2021 के बीच 413 व्यक्तियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* द्वारा सूरजपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ खेलने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ खेलने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित करते हुए दिनांक 01.11.21 से दिनांक 05.11.21 तक कुल 104 प्रकरणों में कुल 413 व्यक्तियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 1,45,150/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।       *जुआरियों के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।*