कलेक्टर के निर्देश पर हुआ पर्री ग्राम के अधूरे पड़े आंगनबाड़ियों का जीर्णाेद्धार,निरीक्षण में कलेक्टर ने मरम्मत, बाउंड्रीवाल एवं अन्य निर्माण कार्याे के दिये थे निर्देश,
डीपीओ श्री सिसोदिया के निगरानी में ग्राम पंचायत के द्वारा पर्री ग्राम के आंगनबाड़ी बड़कापारा, माझापारा, सड़कपारा एवं सरनापारा में आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।गौरतलब है की पर्री ग्राम में बने इन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण सन 2016 में हुआ था तब से ही यह आंगनबाड़ी भवन अधूरे पड़े हुए थे जिसमें बाउंड्री वाल का कार्य, टाइल्स, शौचालय एवं विभिन्न कार्य शेष थे, जिससे इन भवन में आगनबाड़ी का संचालन करना मुश्किल हो रहा था।
जिले में नवीन कार्यभार ग्रहण करने वाले कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल देव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के हस्तक्षेप के बाद आज इन आंगनबाड़ी भवनों में बच्चों की किलकारियां गूंज रही है जो एक सशक्त प्रशासन के कार्यों का प्रतिबिंब है।
ग्राम सरपंच जानकी सिंह, सचिव शिवप्रसाद के द्वारा इन आंगनबाड़ियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। जिसमें कुछ दिनों पूर्व से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संचालन प्रारम्भ कर दिया है। सरपंच ने बताया कि आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य के बाद आंगनबाड़ी से बच्चों को लाभ प्राप्त होगा।

Comments
Post a Comment