सूरजपुर पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही।

सूरजपुर - 06/11/2021,पुलिस की जुआरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ अभियान कार्यवाही, 1 नवंबर से 5 नवंबर 2021 के बीच 413 व्यक्तियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* द्वारा सूरजपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ खेलने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ खेलने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित करते हुए दिनांक 01.11.21 से दिनांक 05.11.21 तक कुल 104 प्रकरणों में कुल 413 व्यक्तियों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 1,45,150/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
      *जुआरियों के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।*

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।