कृषि कानून वापस लेने के बाद किसानों की शहादत को मिले न्याय,600 किसानों की शहादत का जिम्मेदार है केन्द्र सरकार-जफर हैदर

सूरजपुर - 20/11/2021 ,केन्द्र सरकार द्वारा कृषि बिल के तीन काले कानूनों को वापस लेने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जफर हैदर ने केन्द्र सरकार के इस कार्य को ढोंग बताते हुए कहा है कि जब देश में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि बिल के तीन काले कानून को लागू किया गया था यह बिल किसानों के अहित में था जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा था कृषि बिल को वापस लेने के लिए किसानों ने काफी आंदोलन किए जिस बीच कई किसान शहीद भी हो गए आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि बिल को वापस लिया गया है जफर हैदर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए 600 से अधिक किसानों की शहादत हो गई थी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह काला कानून मजबूरन वापस लेना पड़ा आज देश के प्रधानमंत्री ने काले कृषि कानून पर अपने घुटने टेक दिए इस पूंजीपतियों की सरकार ने ये फैसला 600 से अधिक किसानों कि शहादत के बाद लिया ये दुःख का विषय है शहीद हुए किसानों  के बारे में ये हत्यारी सरकार कब सोचेगी कब उनको कब न्याय मिलेगा लेकिन जैसे हर वर्ग के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है वैसे ही शहीद हुए किसानों के न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा आंदोलन करेगी देश मे एक समस्या और है जिसके लिए भी हमारे प्रधानमंत्री मोदी को देश मे बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई को भी कम करना चाहिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश मे वो हालात पैदा कर दिया जहाँ हर वर्ग को हर दिन अपने परिवार के जरूरत को पूरा करने के लिए जूझ रहा है आज देश की जनता को फिर  कांग्रेस पार्टी के द्वारा किये गए फैसलों और जनकल्याण कारी योजना कार्यो का अहसास हो रहा है आम जनता भाजपा सरकार से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है..

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।