कलेक्टर ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम का औचक निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

सूरजपुर -06 नवम्बर 2021,कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने आज लाईब्रेरी एवं ऑडिटोरियम निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने निर्माण कार्य चल कार्यों का भ्रमण कर अवलोकन किया तथा कार्य पूर्ण होने की जानकारी ली। उन्होंने लाइब्रेरी को सर्व सुविधायुक्त बनाने, फॉल सिलिंग, एसी, बैठक व्यवस्था, लाईट व्यवस्था, किताब रखने के लिए अलमारी आदि के संबंध में अवगत हुए एवं सभी कार्य में प्रगति लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लाइब्रेरी के बाहर पार्किंग व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, गार्डन के लिए व्यवस्था उचित व्यवस्था करने निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण को भी हटाने एवं सुरक्षात्मक मजबूत गेट लगाने निर्देशित किये व कार्य में प्रगति लाते हुए समय में पूर्ण करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के चल रहे कार्यों का जायजा लिया तथा गुणवत्ता युक्त कार्य करते हुए अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
  निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, लोक निर्माण विभाग, उप अभियंता के.एस. पोर्ते, सम्बंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।