अवैध धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन शख्त,ओड़गी में 4 पिकअप अवैध धान किया गया जब्त...

सूरजपुर - 14 नवम्बर 2021,कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा बिना मंडी लाइसेंस के धान की अवैध ख़रीदी पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में जिला खाद्य अधिकारी विजय किरण ,उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं गौरीशंकर शर्मा,मंडी सचिव आर डी भगत,मंडी स्टाफ श्री सिन्हा , खाद्य निरीक्षक नीतीश कुमार की टीम द्वारा औचक निरीक्षण में ब्लॉक ओड़गी के ग्राम बेदमी में अनीश जायसवाल, ग्राम लांजीत,रवि गुर्जर,ग्राम बेदमी, पिंटू गुर्जर ग्राम लांजीत,संदीप यादव ग्राम भँवरखोह द्वारा बिना मंडी लाइसेंस के नियम विरुद्ध तरीके से ग्रामीणों से धान की ख़रीदी कर चार पिकअप वाहन द्वारा परिवहन करना पाया गया। जिसमे मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जाकर धान के परिवहन में संलग्न वाहनों को जब्तशुदा माल के साथ पुलिस थाना ओड़गी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।