भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन।5 बिंदुओं पर राज्य शासन को ध्यानाकर्षण हेतु निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया |

सूरजपुर- 23/11/2021,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन में राज्य सरकार के किसानों के प्रति निरंकुशता को देखते हुए 5 बिंदुओं पर राज्य शासन को ध्यानाकर्षण हेतु निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है | प्रदेश में असमय हुई बारिश से बर्बाद हुए फसलों का आंकलन कर किसानों को जल्द क्षतिपूर्ति प्रदान करें ,राज्य की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों को बकाया 2 साल का बोनस का भुगतान करे|राज्य सरकार के द्वारा 1 दिसंबर से धान खरीदी प्रारंभ की जा रही है किंतु बीते 3 वर्षों में एमएसपी दर ने करीब रुपए 300 की वृद्धि हुई है। 

अतः राज्य सरकार किसानों को इस वर्ष से 2500 रुपए में 300 रुपये जोड़कर 2800  की दर से भुगतान करें। राज्य सरकार अपने धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार बारदाने की  आपूर्ति सुनिश्चित करें।
 बीते वर्ष किसानों से बारदाना लिया गया था जिसका भुगतान अभी भी शेष है अतः किसानों को तत्काल भुगतान किया जावे प्रदेशभर में 2058 साख समितियों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं इनके मांगों पर सरकार जल्द निर्णय लेते हुए  मांगों को पूर्ण करें ताकि धान खरीदी सुचारू रूप से हो सके।
उक्त अवसर पर रामकरन साहू जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, कपिल पाण्डेय जिला महामंत्री भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू,जिला मंत्री संदीप अग्रवाल ,मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ,किसानमोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर साहू उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।