Posts

Showing posts from September, 2021

बसदेई रासेयों इकाई द्वारा किया गया स्वच्छता व श्रमदान।

Image
सूरजपुर -26 सितम्बर 2021,  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चौकी बसदेई में श्रमदान करते हुए स्वच्छता कार्य किए जिसमें मुख्य रूप से घास उन्मूलन के साथ-साथ, साफ-सफाई कर पूर्ण रूप से स्वच्छता फैलाया जिससे पूरे चौकी का वातावरण स्वच्छ हो और इस कार्य से काफी प्रभावित हुई  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गीता वाघवानी अत्यंत हर्ष के साथ ही स्वयंसेवकों के समस्या को जानने का प्रयास की और हर संभव सहायता पहुंचाते हुए पढ़ने-लिखने का महत्व व खुद समस्त बातों को बताने का आश्वासन दिया।      इस मौके पर चौकी प्रभारी संजय सिंह, प्रधान आरक्षक निर्मल मिन्ज, आरक्षक अमरेंद्र दुबे, देवदत्त दुबे, प्रदीप साहू, सुरेश कुमार एवं अमित सिंह की उपस्थिति के साथ स्वच्छता कार्य के मुख्य मार्गदर्शक राजेंद्र कुमार नायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बसदेई के प्रयास से संभव हो रहा तथा स्वयंसेवकों द्वारा मुख्य मार्ग सड़क के किनारे-किनारे उगे घास को भी निकाल कर पूर्ण रूप से उन्मूलन के साथ स्वच्छता फैलाया व साफ-सफाई किए ...

वृद्धजनों संग प्रसूता ने फिता काट कार्यक्रम का किया शुभारंभ।लाइफ लाइन शिविर कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे 27 से आंखों की सर्जरी।

Image
सूरजपर -26 सितम्बर 2021,लाइफ  लाइन एक्सप्रेस का मकसद देश के दुर्गम इलाकों में जहां मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, ऐसे बच्चे और बुजुर्ग जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं उन लोगों को त्वरित उन्नत सर्जिकल ईलाज निःशुल्क उपलब्ध कराना है। इस अत्याधुनिक रेल के ऑपरेशन थिएटर में मोतियाबिंद, मुड़े हुए पैर, कटे-फटे होंठ, कान, दांत, जैसे ऑपरेशन किए जाते हैं। विश्रामपुर रेलवे स्टेशन में आज इसका शुभारंभ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के द्वारा महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण पश्चात् पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव एवं लाइफ लाइन एक्सप्रेस के उपस्थित डॉक्टरों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  तत्पश्चात् डीएस मिश्रा 92 वर्ष के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सूरजपुर एवं श्रीमती भगवती राजवाड़े जो आज ही मां बनी है, अपने बच्चे दिव्यांशु एवं श्री हरुनी सिंह के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने शिशुवती मॉ को दिव्यांशु के लिए झुला एवं कपडे़ भेट किया।      कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार...

जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न।

Image
सूरजपुर -25 सितम्बर 2021, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति तथा छात्रावास एवं आश्रमों के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा छात्रावास एव आश्रमों की साफ-सफाई, पोषण आहार, चिकित्सा सुविधा, विशेष कोचिंग, गणवेश व्यवस्था एवं शैक्षणिक व्यवस्था पर विस्तार से समीक्षा उपरान्त एकलव्य आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावास एवं आश्रमों में उपलब्ध सामग्रियों को व्यवस्थित करने के निर्देष दिये गये हैं। बैठक में श्री के. विश्वनाथ रेड्डी सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, डॉ. आर.एस.सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री विजय किरण जिला खाद्य अधिकारी, श्रीमती लता बेक, सहायक संचालक शिक्षा विभाग, श्री आशीष कुमार भट्टाचार्य प्राचार्य शास.कन्या उ.मा.वि. विश्रामपुर, श्रीमती अनु कान्डे, प्राचार्य शास.कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर, श्री एस.पी.निषाद, प्राचार्य शास.कन्या हाई स्कूल नवापारा, श्री ब्र...

खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई।

Image
सूरजपुर --25 सितम्बर 2021   कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के द्वारा जिले में अवैध रेत खनन और अवैध रेत परिवहन रोकने के निर्देश दिए गए है इसके परिपालन में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने 23 सितम्बर 2021 को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान  ग्राम बंजा, गेलहापारा तहसील भैयाथान स्थित कोलुहा नदी में कार्यवाही करते हुए जेसीबी ऑपरेटर छुबुलपाल निवासी कुसमुसी, वाहन मालिक अद्राज सिंह बंजा निवासी के सोनालिका ट्रेक्टर से 3 घनमीटर एवं संजय सिंह निवासी बंजा भैयाथान के महेन्द्रा ट्रेक्टर से 3 घनमीटर एवं इन्हीं के जेसीबी के द्वारा रेत खनन करते मौके पर पाया गया दोनोें ट्रेक्टर सहित जेसीबी जप्त करते हुए थाना बसदेई को सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज की कार्रवाई की गई।

जिला सीईओ ने केनापारा पर्यटन स्थल पहुंच कर प्रगतिरत कार्यों का किया मुआयनाा।

Image
सूरजपुर -24 सितम्बर 2021,   कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने बिश्रामपुर केनापारा में संचालित केनापारा पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने वहां कार्यरत महिला स्व सहायता समूह के आय को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। विदित हो कि कुछ दिन पहले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने केनापारा स्थित पर्यटन स्थल का निरीक्षण कियो एवं विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी थी। निर्देशानुसार केनापारा में छोटी-छोटी दुकानों के लिए शेड निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला सीईओ ने महिला समूहों के प्रोडक्ट की क्वालिटी बढ़ाने एवं ब्रांडिंग आदि से प्रोडक्ट के बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए, साथ ही दो दिवस के अन्दर यहां पर एनआरएलएम की गतिविधियां यहां के दुकानों में चालू करने के निर्देश दिए। महिला समूह द्वारा पीने के पानी की समस्या बताने पर पीएचई विभाग के माध्यम से पानी व्यवस्था कराने आश्वत किये थे। जिसके परिपालन में एक बोर हो गया है, इसके अलावा एक बोर और करने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए हैं। हार्टिकल्चर विभाग को प्लानटेशन एवं बागवानी विकसित करने ...

गंगोटी, खुटरापारा में लगा चलित थाना, ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निराकरण।पुलिस अधीक्षक बोले- अवैध गतिविधियों की दे जानकारी होगी त्वरित कार्यवाही।यातायात नियमों के पालन की समझाईश, जरूरत मंदों को हेलमेट प्रदाय।

Image
सूरजपुर -24/09/2021,आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने, पुलिस व जनता के बीच मैत्रीय संबंध बढ़ाने, मोबाईल एवं इंटरनेट के माध्यम से हो रही ठगी के शिकार आमजन न हो, यातायात नियमों की जानकारी देकर लोगों में यातायात के प्रति जागरूकता को लेकर ग्राम गंगोटी व खुटरापारा में चलित थाना का आयोजन चौकी प्रभारी बसदेई के द्वारा किया गया।  शुक्रवार, 24 सितम्बर को चौकी बसदेई पुलिस के द्वारा आयोजित चलित थाना में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता भी पहुंची। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में लोगों ने अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी, जिनमें कई का मौके पर ही निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौजूद लोगों को बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए विश्रामपुर में लाईफ लाईन एक्सप्रेस आ रहा है जो दिनांक 26 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक विश्रामपुर में रूककर स्वास्थ्य सुविधा मुव्हैया करायेगा।  इस एक्सप्रेस में आंख की जांच, मोतियाबिन्द की सर्जरी, कान की जांच एवं सर्जरी, मुड़े हुए पैर का परीक्षण एवं 14 वर्ष से कम उम्र के लिए सर्जरी, कटे-फटे ओठ की जांच एवं सर्जरी तथा दांत की जांच व उपच...

जन संवाद कक्ष में कलेक्टर ने दृष्टिहीन मनीष कुमार को स्टिक व राशन कार्ड सौंपा।

Image
सूरजपुर -24 सितम्बर 2021,आज  जन संवाद कक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के समक्ष अपनी फरियाद लेकर दृष्टिहीन मनीष कुमार पहुंचा जो अपनी मदद की गुहार लगाई। उस की गुहार को कलेक्टर ने सरलता से लिया और दृष्टिहीन मनीष कुमार को समाज कल्याण विभाग से स्टिक व खाद विभाग से राशन कार्ड उपलब्ध कराई इस पहल पर मनीष कुमार ने कलेक्टर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित की।

सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है सूरजपुर,

Image
सूरजपुर -24 सितम्बर 2021, सूरजपुर की संस्कृति सांस्कृतिक विविधता का एक उत्तम उदाहरण है। जहाँ एक ओर बड़ी सँख्या में यहाँ अंचल के स्थानीय आदिवासी लोगो के समूह हैं वही कई दशकों से यहाँ आकर रह रहे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,राजस्थान, पंजाब तथा बंगाल जैसे राज्यो के लोग भी यहाँ बड़ी सँख्या में हैं। जहाँ एक ओर यहाँ के आदिवासियों की विशिष्ट परंपराएं और रीति रिवाज यहाँ खिलते हैं वहीं अन्य राज्यों से यहाँ आकर बसे लोगो के रीति रिवाज भी यहाँ की संस्कृति को विविधता से परिपूर्ण बनाते हैं।        यहाँ की सांस्कृतिक विशेषताओं का मुख्य प्रतिनिधित्व यहाँ के जनजातीय समुदाय करते हैं जो अपने रहन सहन के विशिष्ट तौर तरीकों के लिए जाने जाते हैं। यहाँ निवासरत कोरकू जनजाति के लोग भूमि खोदने का कार्य करने के लिए जाने जाते हैं साथ ही साथ काष्ठ पर की गई अपनी विशिष्ट कला में भी ये अद्वितीय हैं। नवरात्रि के महीने में ये खम्भ स्वांग जैसा मनोरंजक लोकनाट्य प्रस्तुत करते हैं और विभिन्न अवसरों पर ये अपना थापटी और ढाँढल जैसे मनोरम लोकनृत्य भी करते हैं। मृतक संस्कार में इनके द्वारा...

बांके बिहारी अग्रवाल ने जिला प्रशासन को सौंपा पंखा

Image
सूरजपुर -24 सितम्बर 2021,  स्वास्थ्य सुविधाओं से परिपूर्ण विश्व की पहली लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन विश्रामपुर रेलवे स्टेशन में 26 सितम्बर को आएगी जो 13 अक्टूबर 2021 तक अपनी सेवाएं जिले को प्रदाय करेगी। इस अवधि में जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा शिविर के माध्यम से लाइफ लाइन एक्सप्रेस की सेवाएं जिलेवासियों को सुगमता से प्राप्त हो सके इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के द्वारा लाइफ लाइन एक्सप्रेस की स्वास्थ्य सुविधाओं को जिले के जन-जन तक पहुंचाया जा सके इस हेतु समाजसेवी लोग, संस्थाओं एवं व्यापारिक नागरिकांे से सहयोग की अपील की थी।  इस क्रम में आज जनसंवाद कक्ष में श्री बाके बिहारी अग्रवाल, ने  लाइफ लाइन एक्सप्रेस के लिए 7 नग पंखा जिला प्रशासन को प्रदाय किया। कलेक्टर ने सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्र रहमान, एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार ऋचा सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में पंजीयन हेतु जिला प्रशासन ने किये फोन नम्बर जारी।

Image
सूरजपुर -24 सितम्बर 2021, ’सुविधापूर्ण स्वास्थ्य के लिए जिले में 26 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हेतु विश्रामपुर रेलवे स्टेशन में लाइफ लाइन एक्सप्रेस उपस्थित होगी। जिसमें मुख्य रूप से इलाज आँख की जांच एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन, ओपीडी, पूर्व शल्य चिकित्सा 26 सितम्बर से 1 अक्टूबर व इसकी ऑपरेशन 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक, कान की जांच एवं कान की सर्जरी, ओपीडी, पूर्व शल्य चिकित्सा 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर व इसकी ऑपरेशन 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक, मुड़े हुए पैर का परीक्षण एवं सर्जरी 14 साल से नीचे ओपीडी, पूर्व शल्य चिकित्सा 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर इसकी ऑपरेशन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक, कटे-फटे होंठ का जांच एवं सर्जरी 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर इसकी ऑपरेशन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, दांत की जांच एवं उपचार 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर , इसकी ऑपरेशन 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक, मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं उपचार 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होना है। इस उपचार के लिए पंजीयन हेतु 9329348574, 9329354490, 9111033446, 9302728125 निम्न नम्बर पर अपना पंजीयन कर स्वास्थ्य सुवि...

तारा साप्ताहिक बाजार में लगा चलित थाना, लोगों की समस्या-शिकायतों का किया गया निराकरण।लाईफ लाईन एक्सप्रेस के विश्रामपुर में आने एवं स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु दी गई जानकारी।

Image
सूरजपुर - 23/09/2021,जनता और पुलिस के बीच मैत्रीय संबंध बढ़ाने, लोगों की समस्या-शिकायतों का मौके पर निराकरण के लिए *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* के निर्देश पर जिले के थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा लगातार चलित थाना का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में गुरूवार, 23 सितम्बर को थाना प्रभारी प्रेमनगर के.पी.चौहान के द्वारा ग्राम कंचनपुर एवं चौकी प्रभारी तारा सुमंत पाण्डेय के द्वारा तारा गांव के साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाया गया। साप्ताहिक बाजार में लगे चलित थाना में कंचनपुर व तारा सहित आसपास गांव के काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। इस दौरान थाना-चौकी प्रभारी ने लोगों की समस्या- शिकायतों को जाना और निराकरण किया। लाईफ लाईन एक्सप्रेस के विश्रामपुर में आने एवं स्वास्थ्य  लाभ लेने हेतु दी गई जानकारी। इन चलित थाना में मौजूद लोगों को पुलिस अधिकारियों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए विश्रामपुर में आ रहे लाईफ लाईन एक्सप्रेस के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह लाईफ लाईन एक्सप्रेस दिनांक...

नेत्र परीक्षण शिविर के चौथे दिन 45 वाहन चालकों का किया गया ऑखों की जांच।

Image
सूरजपुर -23/09/2021,पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर यातायात पुलिस के वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया जा रहा है। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरूवार, 23 सितम्बर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में नेत्र परीक्षण शिविर के चौथे दिवस नेत्र विशेषज्ञ डॉ. तेरस कंवर के द्वारा सूरजपुर सहित आसपास क्षेत्र के 45 बस, ट्रक, ऑटो, कमाण्डर व रिक्शा चालकों का नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान यातायात प्रभारी आर.सी.राय व उनकी टीम मौजूद रहे।

सूरजपुर पुलिस ने 2 लाख 10 हजार कीमत के 21 किलो गांजा सहित 1 को किया गिरफ्तार।

Image
सूरजपुर - 23/09/2021,अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कडे़ निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी बीच गुरूवार, 23 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि तिवरागुड़ी निवासी बृजेन्द्र साहू अपने घर में भारी मात्रा में गांजा बिक्री करने हेतु रखा है जिस पर उन्होंने पुलिस टीम गठित कर दबिश देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ग्राम तिवरागुड़ी, थाना रामानुजनगर निवासी बृजेन्द्र साहू पिता सोनसाय के घर पहुंची और विधिवत दबिश देकर घर में छुपाकर रखे 21 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 2 लाख 10 हजार रूपये का जप्त करते हुए धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना रामानुजनगर की पुलिस सक्रिय रही।

कलेक्टर ने लिया लाइफ लाइन एक्सप्रेस की तैयारियों का जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Image
सूरजपुर -23 सितंबर 2021,   क्षेत्र के ग्रामीण जनों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में लाइफ लाइन एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेगी। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष दल द्वारा कटे-फटे होठों, जले हुए अंग, मोतियाबिंद, कान एवं हड्डी संबंधी सुधारात्मक चिकित्सा एवं अन्य चिकित्सा सलाह देकर जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज लाइफ लाइन एक्सप्रेस तैयारियों की व्यवस्था की जायजा लेने बिश्रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रेन के रुकने की व्यवस्था, ओपीडी, बैठक व्यवस्था, मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था, डॉक्टरों के लिए रुकने की व्यवस्था, पानी व्यवस्था से अवगत से होकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।    कलेक्टर ने आवागमन की सुविधा के लिए रोड मरम्मत करने, टॉयलेट की व्यवस्था के लिए सार्वजनिक शौचालय के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं पुरुष अलग-अलग वार्ड बनाने का तथा पंखा, लाईट, जनरेटर की व्यवस्था जल्द से जल्द पूर्ण करने कहा। इस ...

कलेक्टर ने किया जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निरीक्षण।

Image
सूरजपुर -23 सितंबर 2021, कलेक्टर  डॉ. गौरव कुमार सिंह ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट अंतर्गत चिकित्सा कार्य में लगे नर्सिंग स्टाफ को आवासीय व्यवस्था की सुविधा देने सूरजपुर स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर ने उपलब्ध रूम का जायजा लेकर बेड की उपलब्धता, शौचालय, पानी की व्यवस्था , लाईट व्यवस्था, पंखा आदि की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए।    उन्होंने परिसर का भी अवलोकन किया तथा साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक,

Image
सूरजपुर -23 सितंबर 2021,  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सूरजपुर अंतर्गत कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के संबंध में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक ली। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के वर्तमान में विद्यमान मांग एवं समस्याओं के संबंध में बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, एसडीएम श्री रवि सिंह, डीपीओ श्री चंद्रवेश सिसोदिया सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।  जिला स्तरीय परामर्श दात्री बैठक में छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचाारी संघ, छ.ग. शासकीय डाटा एण्ट्री कर्मचारी एसोसिएशन, छ.ग. प्रदेश शासकीय, अर्द्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, एकीकृत बाल विकास सेवा पर्यवेक्षक संघ, छ.ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, राजस्व पटवारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता सहायिका, जिला कोटवार संघ, छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन, छ.ग. शिक्षक कांग्रेस, छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन, छ.ग. शालेय शिक्षक संघ, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी स...

भुपेश बघेल कांग्रेस सरकार आपको तीन वर्ष हो गए कुपोषण , नक्सल अन्य समस्या समाधान नहीं हुआ तो कुर्सी खाली करो - युवा नेता बीपीएस पोया

Image
 सूरजपुर -23/09/2021,युवा नेता बीपीएस पोया प्रदेश सचिव एपीआई छत्तीसगढ़ ने बीते दिनों भूपेश भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के नक्सल से बड़ी समस्या कुपोषण  वाले बयान पर युवा नेता पोया ने भूपेश बघेल सरकार पर कटाक्ष किया पोया ने सरकार की नाकामी बताते हुए कहा दो महीनों में 20 से अधिक पंडो जनजातियों की मौत हुई है जिसको लेकर सरकार- विपक्ष आपस में टकराव है । पूर्व में बीजेपी सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के लोगों को धोखा दिया अब कांग्रेस की सरकार दे रही है बघेल जी कहते हैं हमने काम शुरू किया एक दिन में समस्या समाप्त नहीं होगी मैं आपके सरकार से पूछना चाहता हूं की  सरकार में आए तीन वर्ष हो गए । कुपोषण का डाटा दिखाइए कितना बढ़ा और कितना कम हुआ यदि  कांग्रेस सरकार को कुपोषण बड़ी समस्या लग रही है तो इसके लिए स्पेशल बजट बनाएं और जमीनी स्तर पर इंप्लीमेंट करें  । बात रही  नक्सल  समस्या, कुपोषण से अलग है । समस्या छोटी या बड़ी नहीं होती है समस्या समस्या होती है सरकारों का कार्य होता है उसके लिए अच्छी नीतियां बनाना समाधान करना  । बघेल जी आपने  तो कुपोषण , नक्सल,...

15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा दिवस।

Image
सूरजपुर -15 सितम्बर 2021,   शासन के निर्देषानुसार कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्षन में 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं 23 सितम्बर को आयुष्मान भारत दिवस  मनाया जायेगा। इस दौरान सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड पंजीयन करने निःषुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं क्लेम को बढ़ाने के उद्धेष्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विषेष गतिविधियां संचालित की जायेगी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत जिले के सभी पात्र परिवारो का ई-कार्ड बनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. सिंह ने बताया कि सामाजिक आर्थिक जातिय जनगणना 2011 के अनुसार पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत 5 लाख तक का इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा हैं। योजनांतर्गत नगद रहित, कैशलेष ईलाज पंजीकृत चिकित्सालयों में प्राप्त होगा एवं डॉ, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत राज्य के प्राथमिकता एवं अन्तयोदय राषन कार्ड धारी को 5 लाख तक एवं राज्य के अन्...

क्राइम मीटिंग में सूरजपुर एसपी के शख्त निर्देश, थाना पहुंचने वाले हर मामले की हो निष्पक्षता से जांच।इन्वेस्टीगेटर ऑफ द मंथ से 1 थाना प्रभारी व 2 आरक्षक को किया सम्मानित।

Image
सूरजपुर - 14/09/2021,मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले में हो रहे अपराधों की समीक्षा किया और अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में कानून व्यवस्था और अपराधों के निराकरण के संबंध में क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, समन तामिल की समीक्षा की। थाना स्तर पर विवेचना में लंबित अपराध, महिला संबंधी अपराध, एससीएसटी अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान, स्थाई वारंट, गिरफ्तारी वारंट के साथ संवाद शाखा की लंबित शिकायतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लिया जाए और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण की जाए। पुलिस अधीक्षक ने एक-एक प्रकरण की बारीकी से समीक्षा की और निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए  बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी घटना-दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे, चलित थाना लगाकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिया कि था...

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने उप स्वास्थ केंद्र जजावल का किया निरीक्षण।

Image
  सूरजपुर -14 सितंबर 2021,  दो दिवसीय जनसंवाद शिविर के दौरे में आये कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने उप स्वास्थ्य केंद्र जजावल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली तथा संस्थागत प्रसव की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने  चिकित्सा स्टॉफ कि जानकारी लेकर अच्छी चिकित्सा सुविधा के लिये चिकित्सा स्टॉफ की  जानकारी  देने कहा। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र में लाईट व्यवस्था के लिए हाई मास सोलर लाइट लगाने क्रेडा विभाग को निर्देश दिये।   कलेक्टर ने परिसर में स्थित स्कूल का निरीक्षण किया तथा खाली पड़े जर्जर भवन को मरम्मत करने निर्देश दिए। छात्रों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय बनाने तथा किचन शेड को मरम्मत कर शीट लगाने के निर्देश दिये।

चोरी के बर्तन व आभूषण सहित 1 गिरफ्तार, थाना सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही।

Image
सूरजपुर - 14/09/2021 बीते 10 सितम्बर को ग्राम नेवरा निवासी तीरथराम राजवाड़े ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 सितम्बर की रात्रि में इसके घर से बर्तन एवं सोने के जेवर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने के दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही ग्राम नेवरा निवासी 22 वर्षीय पिंटू राजवाड़े को पकड़ा गया जिससे बारीकी से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना कबूल किया जिसके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए बर्तन एवं सोने के आभूषण कीमत 44200/- रूपये का जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, एसआई बीडी यादव, एएसआई कृष्णा यादव, प्रधान आरक्षक बिसुनदेव पैंकरा सहित अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।

साक्षरता सप्ताह में 17 तक होंगे विविध कार्यक्रम,

Image
सूरजपुर -13 सितंबर 2021,  जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा 8 से 17 सितम्बर 2021 तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव द्वारा किया गया। साप्ताहिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार किया गया है। जिला परियोजना अधिकारी रोहित कुमार सोनी ने बताया कि 11 सितम्बर को साक्षरता संगोष्ठी, परिचर्चा, जिसमें साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, बुद्धिजीवी, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता की भागीदारी हो। 13 सितम्बर का साक्षरता पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता, भाषण, वाद-विवाद, निबंध चित्रकला, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि।   14 सितम्बर को जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला स्तर पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का साक्षरता सम्मेलन जिसमें 80 प्रतिशत महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक हो। महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य पदार्थों ...

जिले के सुदूर क्षेत्र प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचा प्रशासन।संवाद कर सुनी समस्याएं, समस्याएं किए गए निराकरण, शेष बचे प्रकरणों को निराकरण करने संबंधित विभाग को दिए निर्देश।दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने प्रतापपुर में लगेंगे विशेष शिविर - डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्रीग्रामीण जनों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने की गई अपील।डबरी में मत्स्य पालन के लिए निःशुल्क मत्स्य बीज मिलेगीी।स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गौठान के उत्पादित मशरूम खरीदीी।

Image
सूरजपुर -13 सितंबर 2021,  जिले के सुदूर क्षेत्र प्रतापपुर विकासखंड के ग्रामीणों के मांग एवं शिकायतों के त्वरित निदान हेतु आपका प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन प्रतापपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचा। ग्रामीणों से संवाद कर समस्या सुनी गई, समस्याओं का निराकरण किया गया और शेष बचे विभिन्न आवेदनों की प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। आज प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों दुरति, मरहठा, गोंदा, सतीपारा, केवरा, पार्वतीपुर, सेमराखुर्द, दवनकरा, हरिहरपुर, परमेश्वरपुर, सिंगरी, मटीगड़ा, सरहरी, दरहोरा में जनसंवाद कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया।  जनसंवाद कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन मरावी एवं स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र में अधिकांश दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने हैं और सूरजपुर नहीं जा पा रहे हैं उनकी सुविधा के लिए 25 सितंबर को जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाण पत्...