कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में चलाया जन-जागरण अभियान।


सूरजपुर -14/11/2021 (रविवार) देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 15 दिवसीय जन जागरण अभियान के माध्यम से पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सुरजपुर जिले में पहले दिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में उचड़ीह ग्राम होते हुए बसदेई तक पदयात्रा किया गया पदयात्रा के बाद साप्ताहिक बाजार बसदेई में जनसभा का आयोजन कर लोगो को सम्बोधित किया गया कांग्रेस द्वारा 15 दिवसीय जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जनता के हित में किए जाने वाले कार्यों को व केन्द्र की मोदी सरकार की असफलताओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेसजनो ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है जिसका असर जनता पर बहुत ही व्यापक रूप से पड़ रहा है बढ़ती महंगाई के कारण जनता में बहुत ही आक्रोश है इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के साथ जन जागरण अभियान में सुरजपुर ब्लाक की प्रभारी अंकिता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,प्रदेश सचिव इस्माइल खान,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह,दुर्गा शंकर दीक्षित,रामचन्द्र यादव,बिजेंद्र गोयल,एल्डरमेन मनोज डालमिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी,

यूंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद कुंवर,उषा सिंह,मेंहदी यादव,राजू सिंह,मो. इदरीश,गैबीनाथ साहू,गौतम कुशवाहा,मदनेश्वर साहू,जगलाल सिंह,अविनाश यादव,यूंका विधानसभा अध्यक्ष शरद सिंह,विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू,सम्मी खान,चंदा सिंह,शिखा दास,लालचंद देवांगन,सुरेश राजवाड़े,जमील सिद्धकी,राजपाल कसेरा,परमेश्वर राजवाड़े,शक्ति ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।