Posts

नागरिकों की समस्या निराकरण के लिए सूरजपुर पुलिस निरंतर कर रहा पुलिस चौपाल का आयोजन।

Image
सूरजपुर - 31/05/2022/आम जनता को साइबर फ्राॅड की जानकारी से अवगत कराते हुए उससे बचाव के उपाए के बारे में जागरूक करने पुलिस चैपाल का आयोजन करने पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी परिपेक्ष्य में बीते सोमवार को थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा ग्राम गोड़गांवा में पुलिस चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया और निराकरण किया, लोगों को यातायात नियम, साईबर फ्राॅड के बारे में बताते हुए सावधानी बरतने की हिदायत देकर जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या व शिकायतों को सुना और निराकरण किया, एटीएम फ्रॉड, आनलाईन धोखाधड़ी, टावर लगाने के नाम पर किए जा रहे धोखाधड़ी के बारे में लोगों को बताकर सर्तक किया। गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी देने की समझाईश दी गई, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी, यातायात नियमों की जानकारी दिया। धोखाधड़ी की रोकथाम की जानकारी देते हुए इस प्रकार के झांसे में आने पर साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260 पर तुरंत सम्पर्क करने की समझा...

गणतंत्र दिवस समारोह में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

Image
सूरजपुर -25 जनवरी 2022/  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को  शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि श् श्री बृहस्पत सिंह, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक ध्वजारोहण  करेंगे।  मुख्य समारोह में प्रातः 8ः58  बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 .05 बजे ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान,  प्रातः 9ः10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन , प्रातः 9ः25 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवार का सम्मान, प्रात 9.40 प्रशस्ति पत्र का वितरण   प्रातः 10.00 बजे समापन एवं आभार प्रदर्शन होगा।            26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड 19 महामारी हेतु जारी गाइडलाइन के नियमों का पागल करना अनिवार्य होगा । कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली बच्चों का कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा तथा गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियों का प्रदर्शन भी नही होगा।

कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा हेतु नगरी विकासखण्ड के 15 से 18 वर्ष आयु के 10055 बच्चों के लिये 'कोवेक्सीन टीकाकरण' 3 जनवरी को 49 केन्द्रों में सघन रूप से होगा आयोजित।

Image
नगरी-धमतरी - 02/01/2022,शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरी के वर्ष 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु कोविड -19 का टीकाकरण 3 जनवरी को सघन रूप आयोजित किया गया हैं । नगरी विकास खण्ड में 15 से 18 वर्ष आयु के कुल 10055  बच्चों का कोविड - 19 का टीकाकरण कराये जाने के संबंध में 1 जनवरी को जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगरी चन्द्रकांत कौशिक की अध्यक्षता में बैंठक संपन्न हुई। इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि नगरी विकासखंड के सभी शासकीय - अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल में 3 जनवरी को समय प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.30 बजे तक कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत 4708 बालक एवं 5347 बालिका कुल 10055 विद्यार्थियों का कोविड -19 टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जावेगा। नगरी विकास खण्ड में सघन टीकाकरण महाअभियान हेतु 49 केंद्र बनाए गए हैं । निर्धारित सभी केन्द्र शासकीय-अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में बनाये गए हैं, इन 49 टीकाकरण...

अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भटगांव थाना पुलिस की कार्यवाही।

Image
सूरजपुर - दिनांक 09.01.21 को भटगांव थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 6 जनवरी 21 को घर से बिना बनाए कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।  थाना भटगांव की पुलिस के द्वारा प्रकरण की विवेचना लगातार की जा रही थी इसी मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार को थाना लखनपुर के ग्राम गुमगरा से अपहृत बालिका को दस्तयाब करते हुए आरोपी पप्पू राम राजवाड़े उर्फ भोले उर्फ भोला उम्र 22 वर्ष निवासी अधिना को पकड़ा। पीड़िता से पूछताछ के बाद प्रकरण में पृथक से धारा 366, 376(2)(एन), 376(3) भादवि व पोक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

जिला प्रशासन का युवाओं के लिए अभिनव प्रयासभविष्य दृष्टि युवा सृष्टि की परिकल्पना को साकार करने शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को 6 दिसम्बर को संबोधित करेगें कलेक्टर,

Image
सूरजपुर -05 दिसम्बर 2021, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह पं रेवती रमण मिश्र शासकीय महाविद्यालय सूरजपुर के बच्चों को "भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि " की परिकल्पना में 6 दिसम्बर 2021 को महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं को 11 बजे महाविद्यालय परिसर में संबोधित करेंगे। जिले के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उत्साह वर्धन के लिए जिला प्रशासन का अभिनव पहल में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह रेवती रमण कॉलेज के 500 से अधिक बच्चों से प्रेरणा संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले के युवाओं को कैरियर के प्रति जागरूक करने उन को प्रेरित करने भावेश की संभावनाओं को तलाशने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत  3 दिसंबर 2021 को जिले के समस्त हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल से चर्चा कर कैरियर संवाद प्रेरणा संवाद मानसिक संवाद आभासी संवाद विषय संवाद विद्या संवाद जैसे विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है इसी कड़ी में कल इस कार्यक्रम का पहला आगाज स्वयं कलेक्टर डॉ गौरव ...

सूरजपुर पुलिस के अग्रसर कार्यक्रम में वेबीनार के माध्यम से आईआईटी बाम्बे के शिक्षाविद ने छात्रों को सफलता हासिल करने के दिए टिप्स।सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं,शिक्षा के प्रति निष्ठा लग्न व कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता -डॉ. दीपू कुमार।वेबिनार में जुड़े 800 छात्र-छात्राए, छात्रों ने अपने जिज्ञासाओं का पाया समाधान।

Image
सूरजपुर -05/12/2021, मेघावी छात्रों एवं पुलिस परिवार के अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी एवं कैरियर उन्मुखी शिक्षा दिलाने को लेकर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने विशेष पहल करते हुए अग्रसर कार्यक्रम जिले में प्रारंभ किया है जिसमें जिले के मेघावी छात्रों, पुलिस परिवार के अध्ययनरत् बच्चों सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा गया है इन छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करने, बेहतर शिक्षा हेतु प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन देने के लिए शनिवार, 04 दिसम्बर को अग्रसर कार्यक्रम के तहत् वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में आईआईटी बाम्बे में धातुकी इंजीनियरिंग और पदार्थ विज्ञान के प्रोफेसर, यूएस पिट्सबर्ग के कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय से एम.एस. और पीएचडी उपाधि प्राप्त डॉ. दीपू कुमार के द्वारा कार्यक्रम में जुड़े वेबीनार में करीब 800 छात्र उत्साह के साथ भाग लिया जिनको प्रोफेसर दीपू कुमार ने सफलता हासिल करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस वेबिनार में *आईआईडी बाम्बे के प्रोफेसर डॉ. दीपू कुमार* ने छात्रों को क...

नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने वाले आरोपी को रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Image
सूरजपुर -  04.12.21 को ग्राम कौशलपुर निवासी छत्रपाल साहू ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रूनियाडीह निवासी भुपेन्द्र विश्वकर्मा सन् 2019 में इसके दुकान रामानुजनगर आया था जहां पर इसे एवं इसके साथियों को कई विभाग में अच्छा जान पहचान है नौकरी लगवा दूंगा कहकर प्रार्थी एवं 4 अन्य लोगों से कुल 11 लाख 86 हजार रूपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिया और नौकरी नहीं लगवाया तथा टालमटोल करते रहा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी भूपेन्द्र विश्वकर्मा के विरूद्व थाना रामानुजनगर में धारा 420 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना प्रभारी रामानुजनगर को आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर 4 घंटे के भीतर आरोपी को सूरजपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया और विधिवत् गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एएसआई बृजेश यादव, आरक्षक रामसागर साहु, अनुज यादव, मनीष साहू, धनंजय साहू, दीपक यादव, व...