सूरजपुर को स्वच्छता में मिला 12 बॉ रैंक, गार्बेज फ्री शहर में 3 स्टार रैंकिंगदिल्ली के बाद 23 को रायपुर में सीएम करेंगे सम्मानित....
सूरजपुर / नईदिल्ली स्थित विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 20 नवंबर को आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव 2021 कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री दुर्गा शंकर मिश्रा एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया ने सूरजपुर नगर पालिका परिषद को स्वच्छता के क्षेत्र में देश में 12 वा रैंक हासिल होने पर तात्कालिक प्रभारी सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह को सम्मानित किया। जिससे नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है।
गौरतलब है कि भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता में सूरजपुर नगर पालिका ने विगत तीन वर्षों से हिस्सा लेना शुरू किया और वर्ष 2019 में 109 वा रैंक, वर्ष 2020 में 14 वा रैंक और इस वर्ष देश भर में 12 वा रैंक हासिल किया है। जो सभी शहर वासियों के लिए गौरव का विषय है।
कचड़ा निपटान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन.....
सीमित संसाधनों के मध्य कचड़ा मुक्त शहर बनाने की दिशा में सूरजपुर नगर पालिका ने बेहतर कार्य किए हैं, स्वच्छता टीम की निगरानी, कचड़ा संग्रहण के लिए स्वच्छता दीदियों का डोर टू डोर अभियान, कचड़ा निपटान का प्रबंधन, नालियों की सफाई और रात्रि कालीन शहर सफाई में स्वच्छता कमांडो की भूमिका व जन प्रतिनिधियों की सकारात्मकता का प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम मिला।
कोरोना वारियर्स के रूप में स्वच्छता टीम ने किया लॉक डाउन में बेहतर कार्य
नगर पालिका की स्वच्छता टीम ने लॉकडाउन अवधि में भी बेहतर कार्य कर कोरोना वायरस के रूप में अलग पहचान बनाई स्वच्छता दीदियों ने घर घर जाकर कचरा संग्रहण किया और गीले कचरे के साथ गोबर का समावेश कर खाद का निर्माण कर आय के स्रोत बढ़ाएं। स्वछता टीम ने कचरे का निपटान भी बेहतर ढंग से किया, गोबर से दिए बनाए, खाद और लकड़ी का निर्माण भी किया। संग्रहन के दौरान मिले डब्बे, प्लास्टिक, कार्टून, पेपर तथा अन्य सामग्रियों को अलग अलग कर विक्रय किया।
सम्मान से मिली नई ऊर्जा
भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में 12 वा रैंक और गार्बेज फ्री शहर के क्षेत्र में 3 स्टार रैंकिंग मिलने एवं नई दिल्ली में निकाय को सम्मानित होने से उत्साहित नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने नगर पालिका की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडो, सफाई व्यवस्था में कार्यरत सभी कर्मचारियों के अलावा पूरी टीम ने जनप्रतिनिधियों के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस सम्मान में टीम नगर पालिका के साथ पूरे शहर वासियों का योगदान निहित है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान ने आगामी दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।
23 को बेबिलान में सीएम करेंगे सम्मानित
स्वच्छ राज्यो में सीजी को न वन का सम्मान मिलने से उत्साहित प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में बेबीलान होटल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे अन्य निकायों के साथ सूरजपुर को भी सम्मानित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment