Posts

Showing posts from August, 2021

5 किलो गांजा सहित 1 आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही।

Image
सूरजपुर -01/09/2021,अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर निरंतर कार्यवाही जारी है। मंगलवार, 31 अगस्त को पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर रामानुजनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर प्रेमनगर निवासी 30 वर्षीय पंकज साहू को पकड़ा जिसके कब्जे से 5 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 75 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में गांजा जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा, चौकी प्रभारी लटोरी, सुनील सिंह, एएसआई माधव सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, ललन सिंह, रामकुमार नायक, विकास पटेल, अजय प्रताव राव, विश्वजीत सिंह, उदय सिंह व मुकेश साहू सक्रिय रहे।

सूरजपुर पुलिस के समर्पण अभियान का हुआ भव्य वर्चुअल शुभारंभ।शिक्षामंत्री, संसदीय सचिव, सविप्रा अध्यक्ष, आईजी सरगुजा ने किया समर्पण अभियान का वर्चुअल शुभारंभ।वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस से जोड़ने, देखभाल व समस्या निराकरण करना है उद्धेश्य।

Image
सूरजपुर -01/09/2021,जिले की पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस के सीधे सम्पर्क में लाने, देखभाल एवं प्रत्येक सप्ताह पुलिस मैत्री बन उनके घर-द्वार जाकर उनकी समस्याओं का जानते हुए संवेदनशीलता और तत्परता से निराकरण करने के उद्धेश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने विशेष पहल करते हुए समर्पण अभियान की रूपरेखा तैयार की थी जिसका मंगलवार, 31 अगस्त को विधिवत वर्चुअल माध्यम से *शुभारंभ माननीय शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य, संसदीय सचिव छ.ग. शासन श्री पारसनाथ राजवाड़े, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री रतनलाल डांगी* व अन्य जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। इस दौरान *शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा व समस्या के जल्द निराकरण को लेकर समर्पण अभियान के तहत सीनियर सीटीजन को पुलिस से जोड़ना अच्छी शुरूवात, सराहनीय पहल है इससे पुलिस संवेदनशील होकर कार्य करेगी जिसके जरिए आमजनों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति उनके सम्मान को बनाए रखने के लिए जाग...

जनसंवाद कक्ष में आरबीसी 6-4 के प्रकरण का किया गया त्वरित निराकरण।

Image
सूरजपुर -31 अगस्त 2021,   आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आरबीसी 6-4 के प्रकरण को त्वरित निराकरण करते हुए जनसंवाद कक्ष में आए आवेदक शिवमंगल को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। ज्ञातव्य हो कि ग्राम पंचायत रांई तहसील भैयाथान निवासी शिवमंगल जो कि मृतिका मनटोरिया पति स्व. दलसाय के पुत्र है। शिवमंगल को उसकी मां मनटोरिया के कुआं में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण आबीसी 6(4) प्राकृतिक आपदा राहत अंतर्गत वर्ष 2020-21 में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके लिए शिवमंगल ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।  

सूरजपुर पुलिस ने 1 साइबर ठग को जामताड़ा के भेलवाडीह करमाटांड से किया गिरफ्तार। बीएसएनएल ब्राडबैंड की जानकारी दे टीम व्यूअर एप्स डाउनलोड करा दी थी ठगी को अंजाम।

Image
सूरजपुर -30/08/2021, दिनांक 20.07.2021 को हास्पिटल कालोनी विश्रामपुर निवासी महेन्द्र लाण्डेय ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 जुलाई को इसके मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल नंबर धारक के द्वारा फोन कर मोबाईल में टीम व्यूअर एप्स डाउनलोड कराकर नेट बैंकिंग के माध्यम से 2,04,411/- रूपये की ठगी किया गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 420 भादवि व 66, 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान प्रार्थी के खाते से ठगी किए गए राशि के बारे में जानकारी निकाली गई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को पकड़ने थाना विश्रामपुर व जयनगर की संयुक्त पुलिस टीम को झारखंड भेजा।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में झारखण्ड पहुंची पुलिस टीम ने नई तकनीक की मदद से मामले के आरोपी मरगोड़ी पंचायत, दासडीह, थाना जाण्डेय, जिला गिरीडीह झारखण्ड निवासी 33 वर्षीय आरोपी जगदीश मण्डल को 28 अगस्त को जामताड़ा झारखण्ड में घेराबंदी कर पकड़ा और उसे गिरफ...

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

Image
सूरजपुर -29 अगस्त 2021,  कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर सूरजपुर के ग्रामीण इलाकों में लोगों को टीका लगवाने के लिए जिला प्रशासन एवं समर्थ चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सीजी आइसोलेशन कार्यक्रम के तहत कोविड टीकाकरण जागरूकता महाअभियान की शुरुआत मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह ने किया। इस टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगवाना होगा। जिसके लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने जिलेवासियो से टीका लगवाने हेतु अपील की है। इस अवसर पर टीकाकरण के नोडल प्रभारी डाॅ. अजय मरकाम एवं समर्थ टीम से दीपक गोस्वामी, दीपक बागरी उपस्थित रहे।

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर इंडोरस्टेडियम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजितदेश विदेश में जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे ने पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित

Image
सूरजपुर -29 अगस्त 2021,  29   अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है 29 अगस्त 1950 को जन्मे मेजर ध्यानचंद जी अपने जीवन काल में ऐसा नाम स्थापित कर पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई और भारत का गौरव बढ़ाया हॉकी में उनका कुछ ऐसा था कि अगर एक बार गेंद उनकी स्टिक पर आती तो विपक्षियों के लिए गेंद छिनना आसान नहीं होता था कहते हैं कि ध्यानचंद जी करिश्माई खेल के लिए उन्हें हॉकी का जादूगर के नाम से विभूषित भी किया गया। खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस दिन सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा इन्डोर स्टेडियम प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए ’’ दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ’’ का आयोजन किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जिला नारायणपुर जिसे अबझमाड़ के नाम से भी जाना जाता हैं से आये मलखम्ब प्रतिभागी जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाई है। इनकी टीम के द्वारा बेहतरीन रोप मलखम्ब के प्रदर्शन से अतिथि, खिलाड़ी बच्चे और उपस्थित जन रोमांचित हो उठे। ...

गांजा सहित 1 आरोपी गिरफ्तार, चौकी लटोरी पुलिस की कार्यवाही।

Image
सूरजपुर-29/08/2021, अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है। शनिवार, 28 अगस्त को चौकी लटोरी की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर करवां पड़कीपारा चौक के पास घेराबंदी कर पैशन प्रो मोटर सायकल सहित ग्राम बोझा, चौकी खड़गवां निवासी 36 वर्षीय रमेश तिवारी को पकड़ा जिसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 13 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 15 डीटी 6340 जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी व पुलिस टीम सक्रिय रही।

पुलिस की तत्परता से 2 घंटे के भीतर अपहरण का आरोपी हुआ गिरफ्तार।

Image
सूरजपुर - 28/08/2021, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा जिले में नाबालिग बालक, बालिकाओं के विरूद्ध घटित मामलों में शीघ्रता से कार्यवाही करने हेतु अधीनस्थों को लगातार दिये जा रहे। बीते 27 अगस्त को चौकी बसदेई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने चौकी रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 अगस्त को इसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कही चली गई है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है रिपोर्ट पर धारा 363, 366 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण की अपहृत बालिका को दस्तयाब करने एवं अपहरणकर्ता आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार के लिए कई जगहों पर दबिश दी गई। इसी बीच मुखबीर की सूचना व नई तकनीक की मदद से अन्यत्र स्थान पर बालिका को लेकर जाने के फिराक के दौरान ऊंचडीह में घेराबंदी कर आरोपी कुंवर साय राजवाड़े को पकड़ा गया जिसके कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।  इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई संजय सिंह, प्रधान आरक्षक वरूण तिवारी, महेन्...

पुलिस के संवाद नंबर 7999161672 के प्रति लोगों में बढ़ी जागरूकता।केतका में जनसंवाद व संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुन, किया निराकरण।समर्पण, हिम्मत कार्यक्रम के बारे दी गई जानकारी।

Image
सूरजपुर -28/08/2021,जिला प्रशासन व पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम केतका में जनसंवाद व संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 28 अगस्त को किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता व जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव* ने जरूरतमंद लोगोें को हेलमेट वितरण किया है साथ ही लोगों की शिकायतों को सुनकर उसका निराकरण भी किया।  इस दौरान *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि सफर के दौरान बाईक चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने क्योंकि दुर्घटना के दौरान यदि आपने हेलमेट पहना है तो हेड इंजूरी से बच सकते है, व्यक्ति की जान बहुत कीमती है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सचेत रहे और नियमों का पालन कर सुरक्षित रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नागरिकों में संवाद नंबर 7999161672 के प्रति जागरूकता बढ़ी है, लोग अपनी शिकायत-समस्या से हमें अवगत करा रहे है, पुलिस के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण में लगी हुई है। हिम्मत कार्यक्रम के तहत महिला-बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रश...

07 जुआड़ियों को थाना चंदौरा पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा, 10290 रूपये जप्त।

Image
सूरजपुर -28/08/2021,अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर थाना चंदौरा की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात्रि में परमेश्वरपुर के एक घर के बाहर लगे बल्व की रौशनी में जुआ खेलते 07 लोगों हरिहरपुर थाना चंदौरा निवासी रविशंकर साडिल्य, रनसाय चेरवा, परमेश्वरपुर निवासी सोनसाय देवांगन, सुखलाल देवांगन, मटिगड़ा निवासी संतोष पैंकरा, अशोक पैंकरा व भैंसामुण्डा थाना प्रतापपुर निवासी एजाज मोहम्मद को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने जुआ फड़ से *10,290 रूपये, 03 नग मोबाईल एवं 02 मोटर सायकल* जप्त कर इन जुआड़ियों के विरूद्व धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा बाजीलाल सिंह, एएसआई रामसिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक अखिलेश दुबे, मनमोहन विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह व रूपम साय सक्रिय रहे।

माह अगस्त से नवम्बर 2021 तक जिले में मनाया जायेगा जच्चा-बच्चा सुरक्षा सप्ताह।

Image
सूरजपुर -28 अगस्त 2021   नियमितन टीकाकरण के अन्तर्गत जिले में जच्चा बच्चा सुरक्षा सप्ताह का आयोजन माह अगस्त से नवम्बर 2021 तक प्रत्येक चौथे शुक्रवार को किया जायेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में 26 अगस्त को जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीकाकरण की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले के समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर ने समस्त विकास खण्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ 0 से 5 तथा 10 एवं 16 वर्ष के बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिये।           जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत जिले के जिन क्षेत्रों में नियमित सत्र आयोजित नहीं किये गये हैं एवं जिन क्षेत्रों में कम सत्र आयोजित किये गये हैं उन क्षेत्रों की सूची तैयार कर प्राथमितकता अनुसार टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। वहीं मितानिनों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण कर पात्र लाभार्थी एवं टीके से छूटे हुए लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें टीकाकृत करने के साथ-साथ ही कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों का चिन्हा...

खजुरी, नवापाराकला, महेशपुर, हरिहरपुर में हुआ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।सरकार की संपत्ति आपकी सम्पति है, इसकी रक्षा करें- कलेक्टर गौरव कुमार सिंह।ग्रामीण शासकीय योजनाओं का ले भरपूर लाभ- नरेश राजवाड़े।जनप्रतिनियों द्वारा नोनी सुरक्षा बॉन्ड किया गया वितरण।

Image
सूरजपुर-27 अगस्त 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव की अगवाई में प्रशासनिक व पुलिस अमला सहित विकासखंड के दूरस्थ प्रेमनगर क्षेत्र के ग्राम खजुरी, नवापाराकला, महेशपुर, हरिहरपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर मांग एवं समस्याएं सुनी गयी। कलेक्टर संग प्रशासनिक अमला क्षेत्र की जमीनी समस्याओं एवं कमियों से अवगत होकर ग्रामीणजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले सके, इसके लिए लगातार जन संवाद शिविर लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी।           इस दौरान ग्रामीणजनों ने चिकित्सा, पेंशन, राशन कार्ड, सड़क, पानी, बिजली, तालाब, वन अधिकार पट्टा, नवीन पंचायत भवन, स्कूल भवन, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, पीएम आवास, अभिलेख त्रुटि सुधार, फर्जी पट्टा एवं अन्य मांगो एवं समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखा। जनसंवाद शिविर कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, जिला सदस्य श्री अजय श्याम भी शामिल हुए।      कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करत...

खड़गवांकला आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण वाटिका में हो रहा हरी सब्जियों का उत्पादन, बच्चों के भोजन में किया जा रहा शामिल।

Image
सूरजपुर -27 अगस्त 2021,   महिलाओं और बच्चों के विकास एवं उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लगातार पोषण को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन, जिला पंचायत सीइओ श्री राहुल देव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिकाएं बनाई गई हैं। इन पोषण वाटिकाओं में आंगनबाड़ी परिसर में ही मुनगा, लाल भाजी, पालक भाजी, सहित अन्य पौष्टिक साग-सब्जी व फल उत्पादित किया किए जा रहे हैं। उत्पादित पौष्टिक साग-सब्जियों और फल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा हितग्राही बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में बढ़ोत्तरी के लिए उन्हें आहार के रूप प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र खड़गवांकलां बिचपारा, विकासखण्ड प्रतापपुर में आकर्षक पोषण वाटिका निर्मित की गई है जिससे उत्पादित हरी सब्जियों को बच्चों के भोजन में शामिल कर उनके पोषण में वृद्धि की जा रही है। केंद्र की सहायिका नीलम जायसवाल बताती हैं कि महिला...

संवाद वाहन में कलेक्टर ने तहसीलदार व जनपद सीईओ के कार्यों की समीक्षा की

Image
सूरजपुर ए27 अगस्त 2021,  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव की अगुवाई में जिला प्रशासन अमला जिले के दूरस्थ विकासखंडों के ग्रामों में जनसंवाद कर मांग एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने जनसंवाद पश्चात संबंधित विकासखंडों के तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारियों से विभागवार कार्यों की जनसंवाद वाहन में समीक्षा किया। कलेक्टर ने प्रेमनगर तहसीलदार श्री करमचंद जटवार से राजस्व के मामलों नामांतरण, किसान किताब, नक्शा, खसरा, फौती, नामांतरण, राजस्व वसूली आदि की समीक्षा की। वही जिला सीईओ श्री राहुल देव ने जनपद सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारी से पंचायत विभाग से संबंधित मनरेगा, मजदूरी भुगतान, लिंग अनुपात, मानव दिवस कार्य, दिव्यांग शौचालय, मोबाइल मानिटरिंग, गोबर खरीदी तथा जनपद स्थित गौठानो की समीक्षा की व कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में बेचे जा रहे धान बीज अमानक, विक्रय पर लगा प्रतिबंध।

Image
सूरजपुर -27 अगस्त 2021,   उप संचालक कृषि के आदेशानुसार बीज गुण नियंत्रण आदेश 1983 में दिये गये प्रावधान के अनुसार बीज निरीक्षको द्वारा बीज विक्रय केन्द्र में भण्डारित बीजो का नमूना लिया जाकर परीक्षण के लिए राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला छ.ग. राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थान इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय परिसर रायपुर भेजा गया था। बीज परीक्षण प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण परिणाम पत्र 24 अगस्त के अनुसार नमूना स्थल विकासखंड भैयाथान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केवरा का लॉट नंबर नवंबर 20-34-61-09 सीआई 31.20 क्विंटल एमटीयू-1010 किस्म की धान नमूना परीक्षण उपरांत अमानक स्तर का पाया गया है।   लॉट का धान बीज कीट क्षति एवं कवक से ग्रसित होने के कारण अमानक स्तर का पाये जाने के फलस्वरुप कृषि बीज नियंत्रण 1983 के प्रावधान के अनुसार धारा 11 में प्रदत्त अधिकारो का उपयोग कर बीज विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

Image
सूरजपुर-27/08/2021/भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सूरजपुर की प्रथम जिला कार्यसमिति भाजपा कार्यालय सूरजपुर में  महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व' संसदीय सचिव चंपा देवी पावले प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा महिला मोर्चा प्रभारी प्रवीण सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित की गई उपरोक्त कार्यक्रम में महिला मोर्चा की ओर से भव्य तैयारी की गई थी तथा महिला मोर्चा के बहनों द्वारा उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया एवं उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं उनके पूरे टीम के द्वारा महिला मोर्चा के सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी गई इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले ने कहा कि सूरजपुर जिले की महिला मोर्चा एक सशक्त टीम है। जो जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में पार्टी संगठन का कार्य निरंतर और समन्वय के साथ कर रही है सूरजपुर जिले की महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के निकम्मी सरकार जो शराबबंदी शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने तथा किसानों को ₹ 2500 रुपए प्रति क्विं...

बजरंग दल के विभाग संयोजक बने -दिनेश कुमार साहू।

Image
  सूरजपुर -25/08/2021,विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा एवं प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे की सहमति से   दिनेश साहू (अधिवक्ता) को बजरंग दल कोरिया विभाग संयोजक नियुक्त किया गया, दिनेश बजरंग दल में नगर संयोजक से लेकर प्रखंड व जिला संयोजक का कार्यभार संभाल चुके हैं तथा श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान सूरजपुर के जिला अभियान प्रमुख भी रह चुके हैं, दिनेश अब कोरिया विभाग अंतर्गत सूरजपुर जिले के साथ-साथ कोरिया जिला व मनेन्द्रगढ़ जिला का भी काम देखेंगे। इनकी नियुक्ति से बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं, इस नियुक्ति पर दिनेश साहू ने कहा की मैं संगठन की रीति नीति एवं हिंदुत्व मान बिंदुओं की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहूंगा।