बसदेई रासेयों इकाई द्वारा किया गया स्वच्छता व श्रमदान।
सूरजपुर -26 सितम्बर 2021, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चौकी बसदेई में श्रमदान करते हुए स्वच्छता कार्य किए जिसमें मुख्य रूप से घास उन्मूलन के साथ-साथ, साफ-सफाई कर पूर्ण रूप से स्वच्छता फैलाया जिससे पूरे चौकी का वातावरण स्वच्छ हो और इस कार्य से काफी प्रभावित हुई पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गीता वाघवानी अत्यंत हर्ष के साथ ही स्वयंसेवकों के समस्या को जानने का प्रयास की और हर संभव सहायता पहुंचाते हुए पढ़ने-लिखने का महत्व व खुद समस्त बातों को बताने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर चौकी प्रभारी संजय सिंह, प्रधान आरक्षक निर्मल मिन्ज, आरक्षक अमरेंद्र दुबे, देवदत्त दुबे, प्रदीप साहू, सुरेश कुमार एवं अमित सिंह की उपस्थिति के साथ स्वच्छता कार्य के मुख्य मार्गदर्शक राजेंद्र कुमार नायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बसदेई के प्रयास से संभव हो रहा तथा स्वयंसेवकों द्वारा मुख्य मार्ग सड़क के किनारे-किनारे उगे घास को भी निकाल कर पूर्ण रूप से उन्मूलन के साथ स्वच्छता फैलाया व साफ-सफाई किए
जिसमें मुख्य रुप से स्वयंसेवक आदित्य सोनी, युगल किशोर यादव, हेमंत कुमार यादव, सौरभ देवांगन, निर्मला राजवाडे़, प्रभिका राजवाड़े, तुलसी राजवाड़े, बबली राजवाडे, रेशमी राजवाड़े, रेखा राजवाड़े, प्रमिला, भगवती, इंजोरिया, प्राची राजवाड़े, यामिनी राजवाड़े, रानी सिंह, डुलेश्वरी, श्वेता राजवाड़े, ज्योति राजवाड़े, रीना, अंजलि, ट्विंकल, अलका सिंह, उमेश कुमार, अख्तर रजा, राज राजवाड़े, हेमंत राजवाड़े, भुपेश्वर, मोनू, विकास कुमार, संजय कुमार, झमदास, सुनील कुमार, विनोद कुमार, तेजपाल स्वयंसेवक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment