सूरजपुर पुलिस ने 2 लाख 10 हजार कीमत के 21 किलो गांजा सहित 1 को किया गिरफ्तार।

सूरजपुर - 23/09/2021,अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कडे़ निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी बीच गुरूवार, 23 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि तिवरागुड़ी निवासी बृजेन्द्र साहू अपने घर में भारी मात्रा में गांजा बिक्री करने हेतु रखा है जिस पर उन्होंने पुलिस टीम गठित कर दबिश देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ग्राम तिवरागुड़ी, थाना रामानुजनगर निवासी बृजेन्द्र साहू पिता सोनसाय के घर पहुंची और विधिवत दबिश देकर घर में छुपाकर रखे 21 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 2 लाख 10 हजार रूपये का जप्त करते हुए धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना रामानुजनगर की पुलिस सक्रिय रही।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।