साक्षरता सप्ताह में 17 तक होंगे विविध कार्यक्रम,


सूरजपुर -13 सितंबर 2021, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा 8 से 17 सितम्बर 2021 तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव द्वारा किया गया। साप्ताहिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार किया गया है।
जिला परियोजना अधिकारी रोहित कुमार सोनी ने बताया कि 11 सितम्बर को साक्षरता संगोष्ठी, परिचर्चा, जिसमें साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, बुद्धिजीवी, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता की भागीदारी हो। 13 सितम्बर का साक्षरता पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता, भाषण, वाद-विवाद, निबंध चित्रकला, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि।
  14 सितम्बर को जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला स्तर पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का साक्षरता सम्मेलन जिसमें 80 प्रतिशत महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक हो। महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन व प्रतियोगिता स्थानीय स्तर पर ठेठरी, खुर्मी, पेपची, बोबरा, पीड़िया, देहरोरी, फेनी, कुसली इत्यादि बनाए जा सकते हैं। 15 सितम्बर को शिक्षार्थियों का लेखन कार्यक्रम, प्रत्येक शिक्षार्थी के लिए चित्र देखो और लिखो प्रतियोगिता का आयोजन। 16 सितम्बर को महिला स्व सहायता समूह, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा कोरोना महामारी पर चर्चा। 17 सितंबर को जिला स्तरीय अक्षर सम्मान समारोह का आयोजन जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान किया जाना है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।