कलेक्टर ने किया जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निरीक्षण।
सूरजपुर -23 सितंबर 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट अंतर्गत चिकित्सा कार्य में लगे नर्सिंग स्टाफ को आवासीय व्यवस्था की सुविधा देने सूरजपुर स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। कलेक्टर ने उपलब्ध रूम का जायजा लेकर बेड की उपलब्धता, शौचालय, पानी की व्यवस्था , लाईट व्यवस्था, पंखा आदि की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने परिसर का भी अवलोकन किया तथा साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment