जिला सीईओ ने केनापारा पर्यटन स्थल पहुंच कर प्रगतिरत कार्यों का किया मुआयनाा।

सूरजपुर -24 सितम्बर 2021,  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने बिश्रामपुर केनापारा में संचालित केनापारा पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने वहां कार्यरत महिला स्व सहायता समूह के आय को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। विदित हो कि कुछ दिन पहले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने केनापारा स्थित पर्यटन स्थल का निरीक्षण कियो एवं विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी थी। निर्देशानुसार केनापारा में छोटी-छोटी दुकानों के लिए शेड निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला सीईओ ने महिला समूहों के प्रोडक्ट की क्वालिटी बढ़ाने एवं ब्रांडिंग आदि से प्रोडक्ट के बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिए, साथ ही दो दिवस के अन्दर यहां पर एनआरएलएम की गतिविधियां यहां के दुकानों में चालू करने के निर्देश दिए। महिला समूह द्वारा पीने के पानी की समस्या बताने पर पीएचई विभाग के माध्यम से पानी व्यवस्था कराने आश्वत किये थे। जिसके परिपालन में एक बोर हो गया है, इसके अलावा एक बोर और करने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए हैं। हार्टिकल्चर विभाग को प्लानटेशन एवं बागवानी विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहा पर अच्छी किस्म के फूलों के पौधे भी लगाने कहा।  

सीईओ ने केनापारा में बोंटिंग करते हुए वहां के कैंटिन का निरीक्षण किया। कैंटिन में अलग-अलग पार्लर जैसे- आईसक्रीम, जलेबी और भी फूड आदि से संबंधित पार्लर को भी शामिल करने कहा। सीईओ ने केनापारा में कार्य कर सभी विभाग प्रमुखों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिससे लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराकर आय वृद्धि के नये अवसर सृजित किये गये है।
   
इस दौरान जनपद सीईओ राजेश सेंगर, एडीनल सीईओ संजय राय, मत्स्य विभाग अधिकारी श्री एमएस सोनवानी, ईई आरईएस एम एस राजपूत, ईई सीएसईबी एच. के. मगेश्कर, एसडीओ आरईएस फरहान खान, एपीओ श्री केएम पाठक, एनआरएलएम की पूरी टीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।