कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक,
सूरजपुर -23 सितंबर 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सूरजपुर अंतर्गत कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के संबंध में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक ली। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के वर्तमान में विद्यमान मांग एवं समस्याओं के संबंध में बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, एसडीएम श्री रवि सिंह, डीपीओ श्री चंद्रवेश सिसोदिया सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय परामर्श दात्री बैठक में छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचाारी संघ, छ.ग. शासकीय डाटा एण्ट्री कर्मचारी एसोसिएशन, छ.ग. प्रदेश शासकीय, अर्द्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, एकीकृत बाल विकास सेवा पर्यवेक्षक संघ, छ.ग. लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, राजस्व पटवारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता सहायिका, जिला कोटवार संघ, छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन, छ.ग. शिक्षक कांग्रेस, छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन, छ.ग. शालेय शिक्षक संघ, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ ने विभागीय पदोन्नती, अनुकम्पा नियुक्ति, एरियर्स भुगतान, सेवा सत्यापन, सीपीएस की राशि, समयमान वेतनमान, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों हेतु लेखा प्रशिक्षण शाला खोले जाने सहित अन्य विभिन्न प्रकार की मांगों एवं समस्याओं को कलेक्टर ने सहानुभूति पूर्वक सुना एवं नियमानुसार समस्याओं का निराकरण करने आश्वस्त किया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कर्मचारी संघ के मांगों और समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए।
Comments
Post a Comment