जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न।

सूरजपुर -25 सितम्बर 2021, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति तथा छात्रावास एवं आश्रमों के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा छात्रावास एव आश्रमों की साफ-सफाई, पोषण आहार, चिकित्सा सुविधा, विशेष कोचिंग, गणवेश व्यवस्था एवं शैक्षणिक व्यवस्था पर विस्तार से समीक्षा उपरान्त एकलव्य आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावास एवं आश्रमों में उपलब्ध सामग्रियों को व्यवस्थित करने के निर्देष दिये गये हैं।

बैठक में श्री के. विश्वनाथ रेड्डी सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, डॉ. आर.एस.सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री विजय किरण जिला खाद्य अधिकारी, श्रीमती लता बेक, सहायक संचालक शिक्षा विभाग, श्री आशीष कुमार भट्टाचार्य प्राचार्य शास.कन्या उ.मा.वि. विश्रामपुर, श्रीमती अनु कान्डे, प्राचार्य शास.कन्या उ.मा.वि. सूरजपुर, श्री एस.पी.निषाद, प्राचार्य शास.कन्या हाई स्कूल नवापारा, श्री ब्रजेश कुमार चौबे, प्राचार्य, नोडल अधिकारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर एवं सर्व मण्डल संयोजक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।