जिले के सुदूर क्षेत्र प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचा प्रशासन।संवाद कर सुनी समस्याएं, समस्याएं किए गए निराकरण, शेष बचे प्रकरणों को निराकरण करने संबंधित विभाग को दिए निर्देश।दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने प्रतापपुर में लगेंगे विशेष शिविर - डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्रीग्रामीण जनों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने की गई अपील।डबरी में मत्स्य पालन के लिए निःशुल्क मत्स्य बीज मिलेगीी।स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गौठान के उत्पादित मशरूम खरीदीी।
सूरजपुर -13 सितंबर 2021, जिले के सुदूर क्षेत्र प्रतापपुर विकासखंड के ग्रामीणों के मांग एवं शिकायतों के त्वरित निदान हेतु आपका प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन प्रतापपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचा। ग्रामीणों से संवाद कर समस्या सुनी गई, समस्याओं का निराकरण किया गया और शेष बचे विभिन्न आवेदनों की प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। आज प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों दुरति, मरहठा, गोंदा, सतीपारा, केवरा, पार्वतीपुर, सेमराखुर्द, दवनकरा, हरिहरपुर, परमेश्वरपुर, सिंगरी, मटीगड़ा, सरहरी, दरहोरा में जनसंवाद कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन मरावी एवं स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र में अधिकांश दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने हैं और सूरजपुर नहीं जा पा रहे हैं उनकी सुविधा के लिए 25 सितंबर को जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर लगाया जाएगा जिसमें जिले के मेडिकल बोर्ड की टीम दिव्यांग प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कर दिव्यांग जनों को सुविधा उपलब्ध कराएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद के माध्यम से राशन, पेंशन, मजदूरी भुगतान एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है जो सराहनीय है। उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण जनों के मांगों पर पीडीएस दुकान खोलने स्वीकृति दी है।
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीण जनों को राजस्व मामले, फौती सहित अन्य प्रकरणों की प्रक्रिया की जानकारी देकर ग्रामीण जनों को जागरूक किया गया। जनसंवाद शिविर में ग्रामीण जनों को कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाने अपील की गई। जनसंवाद शिविर में कोविड वैक्सीन भी लगाया जा रहा है। शिविर के दौरान पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, बिजली समस्या, सड़क एवं पुलिया निर्माण, डबरी एवं कूप निर्माण, राजस्व मामलों के प्रकरणों के आवेदन प्राप्त हुए कुछ आवेदन के त्वरित निराकरण किया गया शेष बचे आवेदनों को निराकरण करने संबंधित विभाग को समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। आज के जनसंवाद शिविर में जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन मरावी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुये। प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे जनसंवाद शिविर के लिए प्रशासन को बधाई दी तथा ग्रामीण जनों को समस्याओं को बताने कहा। ग्रामीण जनो के बीच प्रशासन की टीम पहुंच कर समस्याओं का निराकरण कर रहा है ।
कलेक्टर ने ग्रामीण जनों के समस्याओं मांगों को सुनकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनसंवाद शिविर में विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए हैं उसे निर्धारित समय में निराकरण किया जाएगा तथा संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अमला आपके द्वार पहुँच कर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। उन्होंने ग्रामीण जनों को निर्धारित अवधि में निराकरण नहीं होने पर पंचायत भवन में अंकित हेल्पलाइन नंबर में बताने कहा।
कलेक्टर ने ग्रामीण जनों के समस्याओं मांगों को सुनकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनसंवाद शिविर में विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए हैं उसे निर्धारित समय में निराकरण किया जाएगा तथा संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अमला आपके द्वार पहुँच कर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। उन्होंने ग्रामीण जनों को निर्धारित अवधि में निराकरण नहीं होने पर पंचायत भवन में अंकित हेल्पलाइन नंबर में बताने कहा।
कलेक्टर ने डबरी निर्माण, कूप निर्माण, पीएम आवास, पशु शेड, पेंशन प्रकरण की स्वीकृति प्रदान की। जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ग्रामीण जनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने प्रशासन आपके पास संवाद करने आया है, प्राप्त आवेदनों को पात्रता अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा निराकरण किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में बनाए गए डबरी में ग्रामीण जनों को मत्स्य पालन के लिए जागरूक कर प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन करने वाले हितग्राहियों को निशुल्क मत्स्य बीज प्रदान किया जाएगा। निशुल्क मत्स्य बीज प्राप्त कर लाभ उठाने कहा । इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि गण जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कैलाशा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
जनसंवाद शिविर के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सत्तीपारा के गौठान में राधा स्व सहायता महिला समूह द्वारा उत्पादित मशरूम खरीदी तथा मल्टी एक्टिविटी के तहत अन्य सब्जियां भी उपजाऊ करने प्रेरित किया जिससे अधिक लाभ अर्जित किया जा सके। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला प्रशासन भी मशरूम, करेला, तोरई एवं अन्य सब्जियां खरीदी।
Comments
Post a Comment