जनसंवाद कक्ष में आरबीसी 6-4 के प्रकरण का किया गया त्वरित निराकरण।
सूरजपुर -31 अगस्त 2021, आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आरबीसी 6-4 के प्रकरण को त्वरित निराकरण करते हुए जनसंवाद कक्ष में आए आवेदक शिवमंगल को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। ज्ञातव्य हो कि ग्राम पंचायत रांई तहसील भैयाथान निवासी शिवमंगल जो कि मृतिका मनटोरिया पति स्व. दलसाय के पुत्र है। शिवमंगल को उसकी मां मनटोरिया के कुआं में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण आबीसी 6(4) प्राकृतिक आपदा राहत अंतर्गत वर्ष 2020-21 में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके लिए शिवमंगल ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Comments
Post a Comment