5 किलो गांजा सहित 1 आरोपी गिरफ्तार, संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही।

सूरजपुर -01/09/2021,अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर निरंतर कार्यवाही जारी है। मंगलवार, 31 अगस्त को पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर रामानुजनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर प्रेमनगर निवासी 30 वर्षीय पंकज साहू को पकड़ा जिसके कब्जे से 5 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 75 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में गांजा जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा, चौकी प्रभारी लटोरी, सुनील सिंह, एएसआई माधव सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, ललन सिंह, रामकुमार नायक, विकास पटेल, अजय प्रताव राव, विश्वजीत सिंह, उदय सिंह व मुकेश साहू सक्रिय रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।