गणतंत्र दिवस समारोह में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

सूरजपुर -25 जनवरी 2022/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को  शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि श् श्री बृहस्पत सिंह, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं रामानुजगंज विधायक ध्वजारोहण  करेंगे।
 मुख्य समारोह में प्रातः 8ः58  बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 .05 बजे ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान,  प्रातः 9ः10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन , प्रातः 9ः25 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवार का सम्मान, प्रात 9.40 प्रशस्ति पत्र का वितरण   प्रातः 10.00 बजे समापन एवं आभार प्रदर्शन होगा।
           26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड 19 महामारी हेतु जारी गाइडलाइन के नियमों का पागल करना अनिवार्य होगा । कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली बच्चों का कार्यक्रम तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा तथा गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियों का प्रदर्शन भी नही होगा।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।