अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भटगांव थाना पुलिस की कार्यवाही।




सूरजपुर - दिनांक 09.01.21 को भटगांव थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 6 जनवरी 21 को घर से बिना बनाए कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। 
थाना भटगांव की पुलिस के द्वारा प्रकरण की विवेचना लगातार की जा रही थी इसी मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार को थाना लखनपुर के ग्राम गुमगरा से अपहृत बालिका को दस्तयाब करते हुए आरोपी पप्पू राम राजवाड़े उर्फ भोले उर्फ भोला उम्र 22 वर्ष निवासी अधिना को पकड़ा। पीड़िता से पूछताछ के बाद प्रकरण में पृथक से धारा 366, 376(2)(एन), 376(3) भादवि व पोक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।