नागरिकों की समस्या निराकरण के लिए सूरजपुर पुलिस निरंतर कर रहा पुलिस चौपाल का आयोजन।


सूरजपुर - 31/05/2022/आम जनता को साइबर फ्राॅड की जानकारी से अवगत कराते हुए उससे बचाव के उपाए के बारे में जागरूक करने पुलिस चैपाल का आयोजन करने पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी परिपेक्ष्य में बीते सोमवार को थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा ग्राम गोड़गांवा में पुलिस चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया और निराकरण किया, लोगों को यातायात नियम, साईबर फ्राॅड के बारे में बताते हुए सावधानी बरतने की हिदायत देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या व शिकायतों को सुना और निराकरण किया, एटीएम फ्रॉड, आनलाईन धोखाधड़ी, टावर लगाने के नाम पर किए जा रहे धोखाधड़ी के बारे में लोगों को बताकर सर्तक किया। गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जानकारी देने की समझाईश दी गई, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी, यातायात नियमों की जानकारी दिया। धोखाधड़ी की रोकथाम की जानकारी देते हुए इस प्रकार के झांसे में आने पर साइबर क्राईम हेल्प लाईन नंबर 155260 पर तुरंत सम्पर्क करने की समझाईश दी।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।