कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जनसंवाद कक्ष में विजय सिंह को ट्राइसायकिल व राशन कार्ड प्रदाय की।


सूरजपुर -01 सितम्बर 2021, आज  जनसंवाद  कार्यालय में आये दिव्यांग विजय सिंह आ. रामायण सिंह ग्राम संबलपुर पोस्ट लटोरी को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ट्राइसायकिल एवं बीपीएल राशन कार्ड प्रदाय की। ज्ञातव्य हो कि आवेदक विजय सिंह अपने बांये पैर चल नहीं पाते तथा वे अपने आर्थिक रुप से भी सक्षम नहीं है कि वे अपने लिए ट्राइसाइकिल खरीद पायें। उन्होने जनसंवाद के बारे में सुना था कि वहां गरीब, दिव्यांग, बेसहारा लोगो के कोई भी प्रकरण का त्वरित निराकरण होता है। इसी उम्मीद में आये विजय सिंह अपना आवेदन कलेक्टर को दिया। जिस पर कलेक्टर ने दिव्यांग विजय की मेडिकल बोर्ड सर्टिफिकेट देखा और देखा की वो चल भी नहीं पाते है। उनके रोजगार के बारे मे भी पूछा जिससे पता चला कि बेरोजगार भी है। उन्हाने विजय की राशन कार्ड  के बारे में भी जानकारी  ली जिसमे पता चला कि उनका राशन कार्ड भी नहीं बना है।
  
कलेक्टर ने प्रकरण को तत्काल संज्ञान मे हेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि विजय को शासन की योजनाओ से जो भी लाभ मिल सकता है, उसके लिए किया जाये। जिस पर खाद्य अधिकारी ने बीपीएल का निःशक्तजन सर्वे सूची के नाम जोड़ कर राशन कार्ड प्रदाय किया वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसाइकिल भी प्रदाय किया। दिव्यांग विजय ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि जिस आशा को मैं लेकर आया था वह पूरा हुआ। जनसंवाद बेसहारा, विधवा एवं दिव्यांग के लिए बहुत उम्मीद की किरण है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।