कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने बच्चों के बेहतरी के लिए दिया संदेश।बच्चों और पालकों बीच संवाद का माध्यम है ’सीख कार्यक्रम’।
सूरजपुर - 08 सितम्बर 2021, जिलेवासियों को मेरा नमस्कार, मुझे आशा है आप सब घर पर सुरक्षित होंगे। मैं आपके बच्चों की बेहतरी के लिए कुछ महत्वपूर्ण संदेश देना चाहता हँू, इसके लिए मैं आसे कुछ समय देने का निवदेन करता हँू। पालको व बुजुर्गों को परिवार में बच्चों के लिए अर्थपूर्ण गतिविधियां खोजने की जरूरत है जिससे वे बच्चों को जानकारी दे सके व उन्हें व्यस्त रख सके। पालक यह सब सहयोग व प्यार और देखभाल के माध्यम से कर सकते है। इसका एक तरीका यह हो सकता है कि आप घर में एक ऐसा स्थान तय कीजिए, जहां बच्चे पढ़ सकते है और आप उनके साथ गतिविधि भी कर सकते हैं। यह पढ़ने का स्थायी स्थान(लर्निंग कॉर्नर) बन सकता है।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, यूनिसेफ के साथ मिलकर जिले 4 विकासखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में ’’सीख’’ नामक कार्यक्रम की शुरूआत करने जा रहे हैं, यह एक मजेदार कार्यक्रम है, जिसमें प्राथमिक शाला में जाने वाले बच्चों और पालकों के बीच संवाद है। यह बहुत सरल, करने में आसान व इसमंे सीखने की रूचिपूर्ण गतिविधियां है जो आसानी से घर पर की जा सकती है। हम ये भी बताना चाहते है कि हम बच्चों पर गृहकार्य का बोझ नहीं डालना चाहते हैं बल्कि मजेदार गतिविधियों के साथ उनकी सीख को बरकरार रखना चाहते हैं।
हर सप्ताह आपके स्थानीय व्हाट्सअप एप समूह पर आपके शाला के शिक्षक के माध्यम से संदेश भेजे जायेंगे। इसमें भाषा, गणित, विज्ञान व खेल से संबंधित सीखने की सरल गतिविधियां होंगी। ये संदेश सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दिये जायेंगे। हमारा आपसे अनुरोध है कि आप इन गतिविधियों को देखे और बच्चों को करने में सहयोग करे। गतिविधियों में गाना, रंग भरना, गिनना, पढ़ना, बात करना और इस तरह की और भी गतिविधियां हो सकती है। सीख आसानी से उपलब्ध सामग्री से सीखने की गतिविधियां बच्चों के लिए लायेगा, जिसमें आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हम आशा करते है कि ये गतिविधियां आपके बच्चों मंे सीखने की ललक को जीवित रखेगी और आपके बच्चों को शाला जाने के लिए प्रेरित करेगी। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि आप सब इस पहल से जुड़े और सीख में अपना योगदान दें।

Comments
Post a Comment