तम्बाकू नियंत्रण एवं आत्महत्या रोकने छात्रो को किया गया जागरुक।


सूरजपुर - 01 सितम्बर 2021,
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय बधिरता नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर एवं कंदरई में छात्र-छात्राओं को आत्महत्या रोकने एवं तनाव, तम्बाकू के दुष्प्रभाव एवं बधिरता के रोकथाम एवं नियंत्रण के बारे में जागरूक अभियान चलाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाषण, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन में बड़-चढ़कर भाग लिया। इस अभियान में विद्यालय के प्रचार्य श्रीमती अन्नु काण्डे एवं शिक्षक श्री अरूण कुमार, श्री डी.सी. राम, श्रीमती अंजू, श्रीमती शिल्पा, श्रीमती रूना, श्रीमती लीली उपस्थित रहे।
  

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. राजेश पैकरा नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, डॉ. दीपक मरकाम नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, डॉ. अनिता पैकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, श्री नंद किशोर वर्मा सिनियर नर्सिंग ऑफिसर, श्री संजय कुमार गुप्ता असिस्टेण्ट ऑडियोलॉजिस्ट, सुश्री प्रियंका सोसल वर्कर, श्री कुलदीप पैकरा टेक्निकल असिस्टेन्ट हेयरिंग का सहयोग रहा।

Comments