सूरजपुर जिले के थाना-चौकी प्रभारी ग्रामीण क्षेत्र के अलावा अब साप्ताहिक बाजार में भी आयोजित करेंगे चलित थाना।

सूरजपुर -07/09/2021, जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने, उनकी समस्या-शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के गांव के अलावा ग्राम में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन बाजार के पास चलित थाना लगाने के निर्देश दिए है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुविधा व उनके समस्या-शिकायत को जानते हुए जल्द निराकरण कराने के उद्धेश्य से ग्रामों के अलावा थाना-चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाने के निर्देश दिए गए है, जिससे आमजनों की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी होगा और चलित थाना लगने से बाजारों में पुलिस की भौतिक रूप से मौजूदगी भी बनी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।