कलेक्टर ने किया उपसंचालक पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश।
सूरजपुर -06 सितम्बर 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली तथा पंजी में प्रविष्टि कर आवश्यकतानुसार दवाई का वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरम्मत कार्य चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर हैंड ओवर करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नवनिर्मित रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार के पास सुरक्षा के मद्देनजर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशु चिकित्सालय परिसर का अवलोकन कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment