कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह ने पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक ली।निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवन को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश।


सूरजपुर -01 सितम्बर 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव की उपस्थिति में पंचायत विभाग से संबंधित विभागों द्वारा संचालित कृषि विभाग, ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी, एनआरएलएम, जनपद सीईओ, वेटरनरी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सहित पंचायत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि जनसंवाद के माध्यम पेंशन की शिकायत, राशन की शिकायत, मनरेगा में मजदूरी की शिकायत, शौचालयों की शिकायत कम होती जा रही है। उन्होंने ब्लाकों एवं ग्रामों में आयोजित जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के लिए अधिकारियों को एक-दूसरे से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। हितग्राहियों के राशन कार्ड शासन के नियमानुसार बनाने के दिये निर्देश व उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है लोगों को खाद्य सुरक्षा की उपलब्धता हो सुनिश्चित। जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने पंचायतों में बन रहे निर्माणधीन कार्यों की जानकाली तथा निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवन के शेष कार्यों को शिघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।


मुख्यमंत्री जी के मन्शानुरूप उन्होंने गौठानों में कदम के पौधे लगाने तथा समस्त गौठानों में 50-50 नग मुनगा (सहजन) के पौधे लगाने के निर्देश दिय व साथ ही  प्रत्येक गौठानों में शत प्रतिशत नेपियर घार लगाकर साल भर चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किये। उन्होंने नगरीय निकाय में राजस्व वसूली एवं गोबर खरीदी की जानकारी ली तथा नगरीय निकायों को निरंतर गोबर खरीदने कहा साथ ही किसानों को अधिक से अधिक गोबर बेचने के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी अंतर्गत चल रहे कार्याे की भी समीक्षा की तथा शासन के मंशा अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए। मनरेगा द्वारा विभिन्न मदों में संचालित कार्यों की जानकारी ली। कितने मजदूर कार्य कर रहे हैं व उनका भुगतान भी समय अवधि में करने के निर्देश दिए तथा पूर्ण हुए कार्यों का सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने कहा है। उन्होंने जिले में संचालित गौठान की जानकारी ली तथा स्वीकृत गोठनों में चारागाह, पानी व्यवस्था, वृक्षारोपण करने सहित व्यवस्थित योजना बनाने निर्देशित किया जिससे गोठनों को सर्व सुविधा बनाया जा सके इसके लिए उन्होंने जनपद सीईओ और मनरेगा पीओ को गौठनों का भ्रमण कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उद्यान विभाग को जिले के सभी स्वीकृत गोठनों में वृक्षारोपण एवं विभिन्न प्रकार के फूल की व्यवस्था करने निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की गौठान में मल्टी एक्टिविटी विकसित किया जाना है जोकि सभी के सतत प्रयास से ही संभव होगा। सभी विभागों को कार्य योजना बनाकर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।