जिला कांग्रेस ने किया भाजपा का पुतला दहन।
सूरजपुर - दिनांक-05/09/2021 (रविवार)आज जिला मुख्यालय सुरजपुर में कांग्रेसजनों द्वारा भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा करते हुए अग्रसेन चौक में भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ नारे-बाजी करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया गया जैसा कि छत्तीसगढ भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्तर में आयोजित चिंतन शिविर के समापन अवसर पर भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी एवं राज्य कांग्रेस सरकार/मंत्रिमंडल को लेकर किए गए अमर्यादित बयानबाजी किया गया था।
जिसको लेकर आज प्रदेश भर में भाजपा का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया कांग्रेसजनों ने बताया कि भाजपा 15 सालो के बाद सत्ता से गई है आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जिससे भाजपा के लोग बौखला गए है जिससे अमर्यादित बयान बाजी कर रहे है कांग्रेसजनों ने बड़े ही आक्रोश के साथ पुतला दहन किया इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह,दुर्गाशंकर दीक्षित,किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी,एल्डरमेन मनोज डालमिया,शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी,यूंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर,
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई,आनंद कुंवर,पार्षद गैबीनाथ साहू,यूंका जिला महासचिव अनुपम फिलिप,धर्मेन्द्र सिंह,जगलाल सिंह,छंदा श्री,मधु साहू,विधायक प्रतिनिधि आकाश साहू,नीरज तायल,कुसुमलता राजवाड़े,रामसिंह,त्रिलोक सिंह,विजय सिंह,जाकेश राजवाड़े,चंदा सिंह,रश्मि शर्मा,गीता पूरी,सलीम,इमरान इराकी,शक्ति ठाकुर,रब्बानी,परमेश्वर राजवाड़े,असरफ अली,पार्वती सिंह,आशीष सिंह,जमील सिद्धकी,राजपाल कसेरा,परवेज,एकलाश वारसी,अफरोज खान,विजय ठाकुर,विनय यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे..
Comments
Post a Comment