सूरजपुर जिले के थाना चांदनी के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में लगा चलित थाना।संवाद नंबर, हिम्मत कार्यक्रम, समर्पण अभियान व गुम मोबाईल खोजबीन के बारे में दी जानकारी।


सूरजपुर - 07/09/2021,पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, सीधे गावों में पहुंचकर लोगों की समस्या सुनने व मौके पर ही निराकरण कराने को लेकर ग्रामों में चलित थाना लगाने के निर्देश दिए है। इसी परिपेक्ष्य में बीते दिनों सितम्बर को नवपदस्थ एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी की मौजूदगी में थाना प्रभारी चांदनी शिवकुमार खुटे के द्वारा ग्राम सपहा, नवाटोला, कुबेरपुर, बेगारीडांड, नवगई, महुली, खालबहरा गांव में चलित थाना का आयोजन किया गया।

चलित थाना में ग्रामीणों को कानून, साइबर क्राईम, ऑनलाईन ठगी के बारे में जानकारी देते हुए सतर्कता बरतने की समझाईश दी गई। चलित थाना के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया और कई का निराकरण भी किया गया। एसडीओपी राजेश जोशी ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए अपराध से बचने की समझाईश दी। चलित थाना में मौजूद ग्रामीणों को यातायात नियम से अवगत कराते हुए उसका पालन करने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी चांदनी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे हिम्मत कार्यक्रम जिसके तहत् महिला-बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षित दिए जाने, किसी प्रकार की समस्या-शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए स्थापित संवाद नंबर 7999161672, गुम मोबाईल खोजबीन अभियान एवं समर्पण अभियान के बारें में ग्रामीणों को अवगत कराया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।