कलेक्टर ने अरूणोदय कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण,शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सूरजपुर -03 सितम्बर 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने पुराने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संचालित अरूणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर पहुंच विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा पीएससी, व्यापम एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सर्व सुविधा युक्त सुविधा देने कोचिंग सेंटर में समुचित व्यवस्था हो इसके लिए उन्होंने किताब, लाइब्रेरी, पत्रिकाएं, न्यूजपेपर, विभिन्न विषयों के फैकल्टी शिक्षक, ग्रुप डिस्कस, स्टडी रूम की व्यवस्था तथा छात्रों के लिए वॉशरूम, पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था करने संबंधित विभाग आरईएस को निर्देशित किया था।

 उन्होंने आज अरुणोदय कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया तथा कोचिंग सेंटर में बन रहे फॉल सीलिंग, बड़ा क्लासरूम, किचन, शौचालय के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अरुणोदय परिसर में पार्किंग व्यवस्था तथा रंग रोगन करने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि जिला खनिज न्यास निधि सूरजपुर से वित्तपोषित एवं संचालित अरुणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट सूरजपुर में जिले के स्थायी निवासियों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा जैसे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, व्यापम, रेलवे, एस.एस.सी. एवं अन्य प्रतियोगी, भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क अध्ययन (कोचिंग) कराया जाता है।    
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसडीएम श्री रवि सिंह श्री फरहान खान अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिक सेवा, अन्य  उपस्थित थे।

Comments