नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री ज्योत्सना टोप्पो के अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
सूरजपुर- 07/09/2021,शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य करने वाले शिक्षकों को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के. के. अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, सुश्री ज्योत्सना टोप्पो मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूरजपुर की अध्यक्षता, विनोद कुमार दुबे विकास खंड शिक्षा अधिकारी, मनोज कुमार मंडल खंड स्रोत समन्वयक, सुनील कुमार पोर्ते सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के विशिष्ट आतिथ्य में नगर पालिका परिषद के सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री ज्योत्सना टोप्पो के स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में के. के. अग्रवाल ने गुरु के महत्व को सर्वोपरि बताते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर सर्वांगीण विकास करने की बात कही।
आपने गुरु गोविंद दोऊ खड़े काको लागूं पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए दोहे से गुरु को समाज में सर्वोच्च स्थान पर आसीन बताया। विनोद कुमार दुबे व मनोज कुमार मंडल द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व संचालित सूरजपुर बालवाड़ी में लंबे समय तक शिक्षकीय कार्य कर सेवानिवृत्त वयोवृदध शिक्षिका श्रीमती अनीमा बनर्जी, नथुनी प्रसाद सोनी, हरीशचंद्र सोनपाकर, माध्यमिक शाला में उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य करने वाले शिक्षक करमचंद सिंह प्रधान पाठक मा.शा. पर्री, महेश कुमार दोहरे प्रधान पाठक मा. शा. सलका।
श्रीमती सुमन वर्मा अधिक्षिका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूरजपुर, श्रीमती सलमा खान प्रधान पाठक मा. शा. मानपुर, गुलाब चंद साहू उच्च वर्ग शिक्षक मा.शा. सूरजपुर, पूर्व राज्यपाल अवॉर्डी व बस्तामुक्त विद्यालय के संस्थापक शिक्षक सीमांचल त्रिपाठी सहित प्राथमिक शाला के उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य करने वाले शिक्षकों में सुश्री कल्पना मैती प्रधान पाठक प्रा. शा. भैयाथान रोड, पंकज गुप्ता प्रधान पाठक प्राथमिक शाला तेन्दूपारा, गौरी शंकर पांडे सहा. शिक्षक प्रा. शा. शिवनंदनपुर, श्रीमती थौली खाखा सहा.शि. कन्या शाला गिरवरगंज, श्रीमती रीना तिवारी सहा. शि. प्राथमिक शाला परसापारा को पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शाल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवेश गोयल, पार्षद अजय सिंह, श्रीमती पुष्पलता गिरधारी साहू, वीरेंद्र बंसल, श्रीमती राधा मुनि सिंह, संतोष सोनी, सुरेंद्र देवांगन, श्रीमती संजू सोनी, श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े गिरधारी साहू, तनवीर, श्रीमती आनंद कुंवर, आनंद सोनी, एल्डरमैन मधुसूदन साहू, ईदरीश, देवदत्त साहू, पूर्व वि.ख.शि. अधिकारी जनार्दन सिंह तथा विकास खंड कार्यालय से सुदर्शन राम राजवाडे, सीताराम देवांगन, अनुरागवेंद्र सिंह बघेल, भागीरथ साहू, गिरवर यादव, सूरज सोनी, देवेंद्र साहू, विकास श्रीवास्तव, आनंद कुमार वर्मा सहित नगर पालिका परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सीमांचल त्रिपाठी द्वारा तो आभार प्रदर्शन वीरेंद्र बंसल द्वारा किया गया। शिक्षकीय अनुभव को साझा व अगामी अपेक्षाओं पर चर्चा महेश कुमार दोहरे द्वारा किया गया। स्वल्पाहार पश्चात्त समूह फोटो सेशन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Comments
Post a Comment