संरक्षित वन भूमि पर ऑक्सीजोन पार्क बनाने की मांगपार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

सूरजपुरः- 02/09/2021,नगर के वार्ड क्र0-04 में संरक्षित वन भूमि में ऑक्सीजोन पार्क विकसित करने की मांग को लेकर वार्ड पार्षद विरेन्द्र बंसल ने जिले के कलेक्टर गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपा है। 
गौरतलब है कि वार्ड क्र0-04 स्थित सामुदायिक भवन प्राथमिक शाला आंगनबाड़ी केन्द्र एवं एस.एल.आर.एम सेन्टर के समीप एक भू-खण्ड संरक्षित वन मद की रिक्त पड़ी है। जिसका किसी प्रकार का कोई उपयोग विभागीय स्तर पर न किये जाने के कारण विषैले जीवन-जन्तु पनप रहें है। उक्त संरक्षित वन भूमि को आक्सीजोन पार्क के रूप में विकसित करते हुए पर्यावरण को संरक्षित कर बेहतर वातावरण बनाने और औषधीय वृक्षों का रोपण कर उपयोगी बनाने संबंधी इस मांग को नगरपालिका उपाध्यक्ष रितेष गुप्ता, पार्षद अजय सिंह, पुष्पलता साहु, जियाजुल हक, अजय सोनवानी, संजय डोसी, अष्विनी सिंह, गैबीनाथ साहु एवं एल्डरमेन मनोज डालमिया ने भी समर्थन करते हुए आक्सीजोन पार्क की मांग बनाने का पत्र प्रेषित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।