आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रण।


सूरजपुर -13 सितंबर 2021,  
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व कोचिंग योजना अंतर्गत 2021-22 में प्रवेश लेने के इच्छुक प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्री. मेडिकल एवं प्री. इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है।
 यह आवासीय एक वर्षीय कोचिंग योजना अंतर्गत कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा जीव विज्ञान एवं गणित विषय के साथ न्यूनतम 70 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होने वाले ड्रॉपर्स अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ 01 वर्षीय कोचिंग दिलाया जाना है। योजना का लाभ ऐसे अभ्यर्थी ले सकेंगे जिनके पालक आयकरदाता न हो। ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रण है तथा इस योजना का प्रचार-प्रसार किया जाना है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2021 सायं 4.00 बजे तक जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।