कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने राज्य मे प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा माही को किया सम्मानित, दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
सूरजपुर -01 सितम्बर 2021, विश्रामपुर नगर की होनहार छात्रा कु. माही अग्रवाल ने कक्षा 10वीं की सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में 600 में से 599 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सूरजपुर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा की यह सफलता जिले में अध्ययनरत् छात्र, छात्राओं के लिए प्रेरणापुंज का कार्य करेगी। इनके इस सफलता के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने उन्हें साल, श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर माही के माता नेहा अग्रवाल, पिता विकास अग्रवाल एवं बडे़ पिताजी विरेन्द्र बंसल भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने माही को सम्मानित करते हुए भविष्य उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माही ने निरंतर प्रयास एवं परिवारजनों के स्नेह, प्रोत्साहन को बताया सफलता का राज। उन्होंने आईएएस बनने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment