गोधन न्याय योजना एवं गौठान में कार्य कर के सुंदरपुर गौठान के महिलाओं ने बनाया अलग ही पहचान।मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित हुआ जिले का गौठान, महिलाओ ने बनाया अपना अलग पहचान।


सूरजपुर -11 सितम्बर 2021, 
 जिला सूरजपुर के गौठान सुन्दरपुर, जनपद पंचायत भैयाथान में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी एवं गोधन न्याय योजना के तहत गौठान निर्माण किया गया है। गौठान और चारागाह लगभग 15 एकड़ मे बनाया गया है, जिसमें उस गांव की महिलाओं ने पूर्ण लग्न के साथ गौठान में कार्य करते हुए अपना अलग पहचान बनाया है।

  
गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी किया जाकर वर्मी खाद निर्माण प्रारम्भ कराया गया, जिसके लिये 11 नग वर्मी बेड का निर्माण कराया गया। साथ ही समूहों को उक्त कार्य हेतु प्रशिक्षण दिला कर कार्य कराया जा रहा है, मल्टि एक्टीविटी सेन्टर के रुप में मशरूम शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड, बटेर शेड निर्माण कराया जा रहा है एवं लगभग 1 एकड़ में बाड़ी निर्माण कराया गया है। अभी तक समूह की महिलाओं द्वारा बाड़ी से लगभग 18 हजार रूपये एवं वर्मी खाद को बेच कर लगभग 79 हजार रूपये की आमदनी अर्जित किया गया है।
  

वर्तमान में बाड़ी कार्य मे पपीता, करौंदा, मिर्ची, आलू, बैगन, परवल, टमाटर के पौधे के साथ-साथ हल्दी, भिंडी, मक्का व गेंदा का फूल भी लगाया गया है। 

मुर्गी शेड कार्य पूर्ण होते की मुर्गी पालन प्रारम्भ किया जाएगा, साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह को पोल एवं चौनलिंक तैयार करने हेतु वर्किंग शेड भी बनाया गया है, जिससे समूह द्वारा आर.सी.सी. पोल और चौनलिंक बिक्री कर लगभग 65 लाख रुपये राशि प्राप्त कर चुके है। उक्त सभी कार्याे से स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को अधिक से अधिक आय होगी।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।