कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक।गिरदावरी कार्य शत्-प्रतिशत पूर्ण करनेेे के दिए निर्देश।
सूरजपुर - 01 सितम्बर 2021, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, प्रभारी जनसंवाद, प्रभारी शिकायत शाखा के अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सीमांकन, नामान्तरण के प्रकरण को लक्ष्य निर्धारित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व मामले से संबंधित लंबित एवं प्रक्रियाधीन है, उस कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर प्रकरण निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभिलेख त्रुटि सुधार की स्थिति आधार सीडिंग की प्रविष्टि की जानकारी ली तथा आधार सीडिंग मोबाइल नम्बर लेने किसान ऋण पुस्तिका की प्रविष्टि के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार गिरदावरी कार्य के प्रगति की जानकारी ली तथा शत प्रतिशत गिरदौरी करने के निर्देश दिए तथा जनसंवाद के माध्यम से जो भी आवेदन आ रहे है उस पर गंभीरता से कार्य करते हुए समय अवधि में निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आरबीसी 6(4) की जानकारी ली तथा उन्होने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आरबीसी 6(4) के जितने भी प्रकरण आते है उस पर तत्काल कार्यवाही कर हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि वितरण करने के निर्देश दिए।उन्होने माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं पर समय से जवाब दावा प्रस्तुत करना एवं माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का समय सीमा के भीतर पालन किये जाने की समीक्षा की। पी.एम.ओ, पी.जी. पोर्टल, जन चौपाल आदि से प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा की तथा विभिन्न विभाग के वेतन, स्वत्व एवं पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की एवं निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होने लोक सेवा गारंटी के तहत अधिसूचित सेवाओं का समय सीमा में निराकरण करने, खसरों का डिजिटल हस्ताक्षर, ऑनलाईन आधार सीडिंग, मोबाईल नं, किसान किताब, जेण्डर की खसरों में प्रविष्टि किये जाने की समीक्षा की तथा ऑनलाईन शत प्रतिशत अभिलेखों का शुद्धिकरण करने कहा तथा लोक सेवा केंद्र मे जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र संबंधित समस्यों का समय पर निराकरण करने कहा है तथा सभी राजस्व के अधिकारी को कार्यों का निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत राज अधिनियम के मामले की जानकारी ली तथा पंचायत से संबंधित प्रकरण को भी समय पर निराकरण करने कहा।
Comments
Post a Comment