कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने ली समय सीमा की समीक्षा बैठक।जनसंवाद में आये आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने दिए निर्देश।


सूरजपुर -01 सितम्बर 2021,कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरण को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में संचालित ब्लॉक एवं जिला स्तरीय जनसंवाद शिविर के दौरान प्राप्त मांगो एवं समस्याओं के आवेदनों के शेष बचे प्रकरणो को विभागों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।उन्होंने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को राजस्व मामलों के आरबीसी 6-4, किसान किताब, नक्शा-खसरा, फौती प्रकरण, नामांतरण के प्रकरण, पटवारी अभिलेख दुरस्तीकरण, आधार सीडिंग, मोबाइल नम्बर, जेंडर एन्ट्री, खसरा विलोपन, भूमिविहिन खसरों आदि का जल्द से जल्द निराकरण कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों को जहां एसईसीएल के माध्यम से जिन हितग्राहियों का रोजगार प्राप्त हो सकते है, उनके वंशवृक्ष का सत्यापन कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण हेतु वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये जमीन की तहसीलदार एवं पटवारियों को खसरावार जांच कर जानकारी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश। इसकी गिरदावारी में धान की एन्ट्री नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने सीएम जनचौपाल के लम्बित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग राज्य शासन, उच्च न्यायालय, आयोगांे से प्राप्त पत्रांे का समय पर जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी विभागों के पेंशन के सभी प्रकरणो को निराकरण करने के निर्देश दिए। जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि लोकसेवाओं के आवेदनों का समय सीमा से निराकृत करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को एक टीम की तरह समन्वय से कार्य संपादित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महिलाने ,संयुक्त कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी, सूरजपुर एसडीएम श्री रवि सिंह, भैयाथान एसडीएम श्री प्रकाश सिंह राजपूत, प्रतापपुर एसडीएम श्री पैकरा एवं समस्त विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।