सूरजपुर शहर को मिली 5 नवीन उचित मूल्य दुकान की सौगात...विधायक खेलसाय सिंह और नपाध्यक्ष केके अग्रवाल ने किया शुभारंभ..


सूरजपुर -09/09/2021, शहर में सुविधा विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने शहर को 5 नई उचित मूल्य दुकानों की सौगात दी है। उन्होंने आज नगर के अग्रसेन वार्ड क्रमांक 12,  जवाहर लाल नेहरु वार्ड क्रमांक 16, वार्ड क्रमांक 07, वार्ड क्रमांक 14 एवं वार्ड क्रमांक 04 में नवीन उचित मूल्य दुकान का शुभारंभ किया।



गौरतलब है कि नगर के 18 वार्डों में मात्र चार दुकानों से खाद्यान्न का वितरण होता था जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल के आग्रह पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह ने सार्थक पहल की और अब 18 वार्डों के लिए 9 उचित मूल्य दुकान में हो गई नवीन पांच दुकानों का आज क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, प्रतिष्ठित उद्योगपति कन्हैया अग्रवाल, पार्षद मंजू गोयल, वीरेंद्र बंसल, गैबी नाथ साहू, पवन पुष्पलता साहू, पुष्प लता गिरधारी साहू, विधायक प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल व प्रवेश गोयल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में फीता काटकर दुकानों का शुभारंभ किया और इस सौगात को नगर वासियों के लिए लाभदायक बताया।  विधायक खेलसाय सिंह ने कहा कि दुकानों के संख्या बढ़ने से लोगों की परेशानी कम होगी और समय की भी बचत होगी लोग आसानी से अपने घर के आस-पास की उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न में ले सकेंगे। इस अवसर पर राजीव सिंह,जफर हैदर, मनोज पिंटू, मनोज डालमिया, शिव स्नेही शास्त्री, मनीष कुशवाहा, योगेश साहू, भोले साहू, आकाश साहू, शक्ति ठाकुर, शान्तु डोसी, लक्ष्मी साहू, प्रभा सारथी, फूलमती देवांगन, सुनीता देवांगन, सेमवती साहू सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता व खाद्य अमले के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।