नशीली दवाई सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, थाना ओड़गी पुलिस की कार्यवाही।


सूरजपुर - 08/08/2021, अवैध कार्याे के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है। मंगलवार, 8 सितंबर को नवपदस्थ एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम लफरी में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित ग्राम बलंगी थाना रघुनाथपुर निवासी शोभनाथ यादव व देवपत यादव को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली कफ सिरप 60 नग एवं 480 नग टेबलेट कीमत 12825 रूपये का जप्त किया गया। मामले में नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी रामसाय पैंकरा, सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।