नशीली दवाई सहित 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना बिश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही।

सूरजपुर - 01,09,2021, अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है।बुधवार, 1 सितंबर को थाना बिश्रामपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम रामनगर अटल चौक के पास घेराबंदी कर बजाज डिस्कवर मोटर सायकल सहित आरटीआई कॉलोनी झोपड़पट्टी निवासी 32 वर्षीय राजेंद्र साहू उर्फ राजा साहू को पकड़ा जिसके कब्जे से 31 नग Avil इंजेक्शन एवं 31 नग Rexogesic इंजेक्शन जप्त किया गया। मामले में नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजुर, एसआई के डी बनर्जी, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, उमेश सिंह, आरक्षक आनंद कुमार सिंह, आरक्षक अकरम मोहम्मद, अजय प्रताप राव, उमेश राजवाडे़, सोनू सिंह व सक्रिय रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न   प्रदेश महामंत्री पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  उधेश्वरी पैकरा  ने की शिरकत* महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही राज्य सरकार

कोविड टीकाकरण जागरूकता महा अभियान प्रारंभ,18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीका लगवाने कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील।

भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा संशोधित सूची जारी।सभी मंडलों में मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की पूर्व में जारी सूची को संशोधित करते हुए नई सूची जारी।