राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के मनसा अनुरूप अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 08 से 17 सितंबर तक किया जाना है।
सूरजपुर- 13/09/2021,राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के मंशानुरूप अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं साक्षरता सप्ताह दिनाँक (8 से 17 सितंबर 2021) तक आयोजित किया जाना है। विकासखंड रामानुजनगर में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर राहुल देव के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय और जिला परियोजना अधिकारी रोहित कुमार सोनी के समन्वय से साक्षरता सप्ताह के तृतीय दिवस का आयोजन त्रिपुरेश्वरपुर के माध्यमिक शाला में किया गया।
जिसमें बच्चो ने उत्साह के साथ बड़चढ़ कर भाग लेते हुए तरह तरह के रंगोली का प्रदर्शन किया साक्षरता विषय पर उपस्थित बुद्धिजीवियो ने अपने विचार प्रकट किये, आज के परिवेश में सभी के लिए शिक्षा साक्षरता आवश्यक है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजाराम सिंह, स०विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी चन्दन ठाकुर,बीआरसी विशुन राम पैकरा,बीआरपी घनश्याम दुबे ब्लाक परियोजना अधिकारी रविनाथ तिवारी,प्रधान पाठक मयाती कच्छप,इंदु यादव,सुरेंद्र,लक्ष्मण वैष्णव, स्वंय सेवी शिक्षक इत्यादि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment